iPhone 18 Pro Max में मिल सकता है अब तक का सबसे बड़ा बैटरी बैकअप, लॉन्च से पहले लीक हुआ खास फीचर

Apple iPhone 18 Pro Max Battery: अब इस वर्ष सितंबर में iPhone 18 सीरीज लॉन्च होने जा रही है। लेकिन अभी अप्रैल के महीने में ही iPhone 18 के बैटरी बैकअप को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है।

iPhone 18 Pro Max | Image: Gemini

Apple iPhone 18 Pro Max Battery: Apple iPhone में बैटरी कितने mah की लगाता है इसकी जानकारी कभी साझा नहीं करता। कंपनी हमेशा से आईफोन का वीडियो प्लेबैक टाइम बताकर ही फोन के बैटरी बैकअप की जानकारी देती आई है। इस कारण बहुत से आईफोन यूजर्स को ऐप्पल से इस बात को लेकर शिकायत भी रहती है।     

अब इस वर्ष सितंबर में iPhone 18 सीरीज लॉन्च होने जा रही है। लेकिन अभी अप्रैल के महीने में ही iPhone 18 के बैटरी बैकअप को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए इस बार ऐप्पल आईफोन 18 सीरीज में अब तक का सबसे बड़ा बैटरी बैकअप देने जा रह रहा है। 

कितना मिलेगा बैटरी बैकअप 

यूं तो ऐप्पल ने iPhone 18 सीरीज के किसी फीचर पर भी अभी कोई आधिकारिक रूप से जानकारी नहीं दी है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सीरीज के टॉप वेरिएंट iPhone 18 Pro Max की बैटरी की बड़ी जानकारी मिली है। इस रिपोर्ट के अनुसार ऐप्पल iPhone 18 Pro Max में 5,100 mah की बैटरी लगाने जा रही है। यह पहली बार होगा जब ऐप्पल किसी आईफोन में इतनी बड़ी बैटरी लगाएगी। 

एंड्रॉयड में मिलती है बहुत बड़ी बैटरी 

ऐप्पल भले ही iPhone 18 Pro Max में पहली बार 5,100 mah की बैटरी लगाने जा रही है। लेकिन सस्ते सस्ते एंड्रॉयड फोन भी 5000 mah की बैटरी के साथ आते हैं। रियलमी जैसी चीनी कंपनियां तो अपने एंड्रॉयड फोन में 10,000 mah से भी ज्यादा mah की बैटरी देने लगी है।  

iPhone 18 Pro के अन्य फीचर्स भी हुए लीक 

ऐप्पल अभी तक आईफोन के प्रो वेरिएंट के कैमरा लेंस में फिक्स्ड अपर्चर का फीचर देती आई है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस बार ऐप्पल iPhone 18 Pro के मेन कैमरा में वेरिएबल अपर्चर देने जा रही है। इस नए फीचर से आईफोन 18 प्रो में अब और बेहतर फोटोग्राफी का अनुभव मिल सकेगा। रिपोर्ट अनुसार फोन के कैमरा से लाइट को अब ऑटोमेटिकली या मैनुअली एडजस्ट करने की सुविधा मिलेगी। इससे रात के अंधेरे में नाइट मोड के साथ बेहतरीन नतीजे मिल सकेंगे।    

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार iPhone 18 Pro में इस बार 6.3 इंच की स्क्रीन पर OLED डिस्प्ले मिल सकता है। ऐप्पल iPhone 17 प्रो की तरह इस बार भी फोन में 120 hz का ही रिफ्रेश रेट दे सकता है। नए iPhone 18 Pro में अधिकतम 12 GB रैम और 1 TB तक की स्टोरज मिल सकती है। रिपोर्ट के अनुसार iPhone 18 Pro में 48 MP का मेन बैक कैमरा मिल सकता है। तो वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12 MP ही फ्रंट कैमरा मिल सकता है।  

कौन कौन से आईफोन होंगे लॉन्च 

इस वर्ष iPhone 18, iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के आने की पूरी उमीद है। इसके साथ ही कंपनी iPhone Air के साथ पहली बार अपना फोल्डेबल आईफोन को iPhone Fold के रूप में भी लॉन्च कर सकती है। 

iPhone 18 Pro Max कीमत 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार apple iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1,34,900 रुपये रख सकती है तो वहीं iPhone 18 Pro Max को 1,54,900 रुपये की शुरुआती कीमत में बेचा जा सकता है।  

इसे भी पढ़ें- मुकेश अंबानी ने कर दिया खेला, iPhone 17 Pro बेच रहे हैं सबसे सस्ता

 

 

 

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 5 May 2026 at 10:53 IST