iPhone 17 फ्लिपकार्ट-अमेजन नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता, जानिए इस बंपर ऑफर को

iPhone 17 का क्रेज इतना ज्यादा रहता है कि अलग अलग प्लेटफ़ॉर्म पर इसको लेकर ऑफर चल रहे होते हैं। इसलिए अब हम आपको iPhone 17 का बेस्ट ऑफर बताने जा रहे हैं ताकि आप सबसे सस्ती कीमत में इसे खरीद सकें।

The iPhone 17 has been launched. | Image: Apple

iPhone 17 का क्रेज इतना ज्यादा रहता है कि अलग अलग प्लेटफ़ॉर्म पर इसको लेकर ऑफर चल रहे होते हैं। लेकिन ग्राहकों को पता नहीं चलता कि कहां सबसे सस्ती कीमत में आईफोन मिल रहा होता है। इसलिए अब हम आपको iPhone 17 का बेस्ट ऑफर बताने जा रहे हैं ताकि आप सबसे सस्ती कीमत में इसे खरीद सकें। 

iPhone 17 कहां मिल रहा सबसे सस्ता 

विजय सेल्स के ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफ़ॉर्म पर Apple Days सेल चल रही है। इस सेल में iPhone 17 के 256 GB वेरिएंट की कीमत घटा कर 78,790 रुपये और 512 GB वेरिएंट की कीमत घटा कर 97,790 रुपये कर दी गई है। इतना ही नहीं यहां एचएसबीसी बैंक के  क्रेडिट कार्ड से फोन पर 4500 रुपये की अतिरिक्त छूट मिल रही है। इसके अलावा यहां एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है जिससे आईफोन को आप और भी सस्ती कीमत में अपना बना सकते हैं। 

iPhone 17 के फीचर्स 

apple iPhone 17 ब्लैक, व्हाइट, मिस्ट ब्लू, सेज (Sage) और लैवेंडर जैसे रंगों में आता है। iPhone 17 में 6.3 इंच की स्क्रीन पर सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले 120 Hz के ProMotion रिफ्रेश रेट के साथ दिया गया है। इस फोन में 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। सिरेमिक शील्ड 2 आईफोन को सुरक्षा प्रदान करती है। 

हार्डवेयर की बात करें तो इस फोन में A19 चिप है। बेस वेरिएंट में डुअल फ्यूजन रियर कैमरा सिस्टम लगाया गया है जिसमें 48 MP का मेन बैक कैमरा और 48 MP का दूसरा अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। फोन का मेन बैक कैमरा 12 MP के 2X टेलीफोटो कैमरा का भी काम कर सकता है। तो वहीं फोन में 18 MP का फ्रंट कैमरा ‘सेंटर स्टेज’ फीचर के साथ दिया गया है। 

ऐप्पल के अनुसार iPhone 17 की बैटरी से 30 घंटे का वीडियो प्लेबैक मिलेगा। फोन को IP68 की रेटिंग दी गई है जो पानी और धूल मिट्टी से सुरक्षा प्रदान करने का प्रमाण देती है।

इसे भी पढ़ें- iPhone 16 को खरीदने का आया सुनहरा ऑफर, अब मिल रहा 15000 रुपये से भी कम कीमत में, जानिए कहां और कैसे

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 13 April 2026 at 15:18 IST