Flipkart Sale में iPhone 16e के दाम गिरे, खरीदने का ये है बेस्ट मौका, जानिए ऑफर और फीचर्स
iPhone 16e फ्लिपकार्ट सेल में काफी सस्ती कीमत में उपलब्ध हो गया है। इससे अगर आप भी आईफोन लेने की सोच रहे हैं तो ये आपके लिए बेस्ट मौका है सस्ती कीमत में महंगे iPhone को खरीदने का।
iPhone 16e फ्लिपकार्ट सेल में काफी सस्ती कीमत में उपलब्ध हो गया है। इससे अगर आप भी आईफोन लेने की सोच रहे हैं तो ये आपके लिए बेस्ट मौका है सस्ती कीमत में महंगे iPhone को खरीदने का। बता दें कि apple iPhone 16e पिछले वर्ष लॉन्च किया गया था। iPhone 16e ब्लैक और व्हाइट जैसे 2 कलर में आता है।
iPhone 16e ऑफर
फ्लिपकार्ट सेल में iPhone 16e के 128 जीबी वेरिएंट की कीमत अब 59,900 रुपये दिख रही है। अगर आप फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से iPhone 16e खरीदेंगे तो आपको 3470 रुपये का बंपर डिस्काउंट मिल सकेगा। अगर आपके पास फ्लिपकार्ट एसबीआई क्रेडिट कार्ड है तो भी आप 2995 रुपये की छूट पा सकते हैं।
इसके अलावा यहां 43,650 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है, जिसके बाद आपको iPhone 16e बेहद सस्ती कीमत में मिल सकता है। इस सेल ऑफर से आईफोन खरीदने का खवाब आपका पूरा हो सकता है।
iPhone 16e के फीचर्स
apple iPhone 16e में A18 चिप लगाई गई है। इस iPhone 16e में 6.1 इंच की स्क्रीन पर सुपर रेटिना एक्सडीआर OLED डिस्प्ले मिलता है। फोन में 60Hz का रिफ्रेश रेट और 800 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। कंपनी ने फोन की स्क्रीन Ceramic Shield से लेस बनाई है जो इसे तगड़ी सुरक्षा प्रदान करेगी। यह ब्लैक और व्हाइट कलर में आता है। कैमरा की बार करें तो इसमें 48 MP का सिंगल OIS बैक कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है।
ऐप्पल अनुसार iPhone16e की बैटरी लाइफ iPhone 11 के मुकाबले 6 घंटे अधिक चलती है। इस आईफोन में भी एप्पल इंटेलिजेंस का फीचर भी है। इसके अलावा फोन को IP68 की रेटिंग मिली है जो इसे धूल और पानी से सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रमाणित करती है।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 11 May 2026 at 15:20 IST