iPhone 16 Plus के दाम टूटे, अब मिल रहा बेहद सस्ता, जानिए हजारों रुपये बचाने वाले इस ऑफर को

फ्लिपकार्ट पर iPhone 16 Plus की कीमत में कटौती कर दी गई है। इससे ग्राहक अब आसानी से iPhone 16 Plus को सस्ती कीमत में अपना बना सकते हैं।

iphone 16 | Image: apple

iPhone 16 Plus अपने शानदार फीचर्स के कारण अभी भी पुराना आईफोन नहीं हुआ है। लेकिन अच्छी बात यह है कि अब फ्लिपकार्ट पर iPhone 16 Plus की कीमत में कटौती कर दी गई है। इससे ग्राहक अब आसानी से iPhone 16 Plus को सस्ती कीमत में अपना बना सकते हैं। 

iPhone 16 Plus ऑफर 

फ्लिपकार्ट पर इस समय iPhone 16 Plus के 128 GB वेरिएंट की कीमत 79,900 रुपये और 256 GB वेरिएंट की कीमत 89,900 रुपये है। लेकिन iPhone 16 Plus को सस्ती कीमत में खरीदने के लिए आपको फ्लिपकार्ट ऐक्सिस या फ्लिपकार्ट एसबीआई बैंक का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करना होगा जिससे आपको 5,895 रुपये का बंपर डिस्काउंट मिलेगा।  

इसके अलावा फ्लिपकार्ट पर 52,350 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मौजूद है, जिससे आईफोन 16 प्लस आपको बहुत सस्ती कीमत में मिल रहा है।     

iPhone 16 Plus के फीचर्स 

iPhone 16 प्लस में 6.7 इंच की स्क्रीन पर सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले मिलता है। इस फोन में 2000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। सिरेमिक शील्ड आईफोन को सुरक्षा प्रदान करती है। फोन को IP68 की रेटिंग दी गई है जो पानी और धूल मिट्टी से सुरक्षा प्रदान करने का प्रमाण देती है। 

इस आईफोन में A18 चिप है। बेस वेरिएंट में डुअल फ्यूजन रियर कैमरा सिस्टम लगाया गया है जिसमें 48 MP का मेन बैक कैमरा और 12 MP का दूसरा अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। तो वहीं फोन में 12 MP का ट्रू डेप्थ फ्रंट कैमरा है। फोन के बैक कैमरे से 4K पर वीडियो रिकॉर्डिंग करने की सुविधा मिलती है।  

ऐप्पल के अनुसार iPhone 16 Plus की बैटरी से 22 घंटे का वीडियो प्लेबैक मिलेगा। इस आईफोन का वजन 199 ग्राम है। यह आईफोन MagSafe वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। apple iPhone 16 Plus ब्लैक, व्हाइट, पिंक, Teal, और Ultra Marine जैसे कलर्स में आता है। 

इसे भी पढ़ें- iPhone Air की कीमत में हुई भारी कटौती, सिर्फ यहां मिल रहा हजारों रुपये सस्ता, जानिए शानदार डील

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 19 June 2026 at 12:00 IST