अपडेटेड 8 March 2026 at 09:54 IST
International Women's Day 2026: महिला दिवस पर दें ये शानदार गिफ्ट, कीमत में भी हैं सस्ते
विश्व महिला दिवस पर हम आपको गिफ्ट के सुझाव के रूप में कुछ ऐसे गैजेट बताने जा रहे हैं जो महिलाओं के काम के भी हैं और उन्हें पसंद भी आएंगे। हमने इनका चुनाव करते हुए आपके बजट का भी ध्यान रखा है। इन सभी गैजेट्स की कीमत 1000 रुपये से कम है।
International Women's Day 2026: आज विश्व महिला दिवस है। ऐसे में आपको अपने घर की महिलाओं या दोस्त को कोई न कोई गिफ्ट जरूर देकर उन्हें सम्मान करना चाहिए। इससे आपके घर में आपकी दादी, मां, बहन, पत्नी, भाभी, दोस्त आदि को बहुत अच्छा लगेगा। हम आपको गिफ्ट के सुझाव के रूप में कुछ ऐसे गैजेट बताने जा रहे हैं जो महिलाओं के काम के भी हैं और उन्हें पसंद भी आएंगे। हमने इनका चुनाव करते हुए आपके बजट का भी ध्यान रखा है। इन सभी गैजेट्स की कीमत 1000 रुपये से कम है।
कौन से हैं वो गिफ्ट
boAt Airdopes Primo in Ear TWS Earbuds- इनमें बोट की सिग्नेचर साउन्ड मिलती है। फुल चार्ज होने पर इन बड्स से 45 घंटे का प्लेटाइम मिलता है। तो वहीं सिर्फ 10 मिनट के चार्ज पर यह ईयरबड्स 120 मिनट का प्लेटाइम देते हैं। रिलायंस डिजिटल की साइट पर इनकी कीमत 799 रुपये है।
Fire-Boltt Ninja Call Pro Plus Bluetooth Calling Smart Watch- इस स्मार्टवॉच में 1.83 इंच की स्क्रीन पर HD डिस्प्ले मिलता है। इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग, AI वॉयस असिस्टेंट, 120+ स्पोर्ट्स मोड, SpO2 और हार्ट रेट मॉनिटर जैसे फीचर्स मिलते हैं। अमेजन पर इसकी कीमत 999 रुपये है।
Havells HD1901 Hair Dryer- यह हेयर ड्रायर 1200 W का है। हैवेल्स इसे सफेद और लाल रंग में बेचती है। यह वजन में भी हल्का है जिससे इसे पकड़ने में थकावट महसूस नहीं होती। इसमें हॉट और वार्म की 2 हीट सेटिंग्स मिलती है। फ्लिपकार्ट पर इसकी कीमत 769 रुपये है।
ZEBRONICS Jumbo LITE Wireless Neckband- इस नेकबैंड में 70 घंटे का प्लेटाइम मिलता है। इसमें डीप बेस का फीचर दिया गया है। इसके अलावा नेकबैंड में गेमिंग मोड, डुअल पेयरिंग के साथ ENC कॉलिंग जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। अमेजन पर इसकी कीमत 549 रुपये है।
Croma 750W 2 Slice Sandwich Maker- यह सैंडविच मेकर 750W के साथ आता है। इसमें एक बार में 2 स्लाइस लगा सकते हैं। इसमें ओवरहीट प्रोटेक्शन भी मिलती है। क्रोमा की साइट पर इसकी कीमत 899 रुपये है।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 8 March 2026 at 09:54 IST