Infinix Note 60 Pro की सेल बंपर ऑफर के साथ हुई शुरू, फ्लिपकार्ट-अमेजन नहीं यहां फोन के साथ फ्री मिल रहा स्पीकर और केस, बैंक ऑफर भी है जानिए
Infinix Note 60 Pro में iPhone 17 Pro और Nothing Phone दोनों के फीचर्स मिलते हैं। अब आज से इस फोन की पहली सेल भी शुरू हो गई है। पहली सेल के दौरान कंपनी ग्राहकों को लुभावने ऑफर दे रही है।
Infinix Note 60 Pro पिछले हफ्ते भारत में लॉन्च हुआ था। इस फोन में iPhone 17 Pro और Nothing फोन दोनों के फीचर्स मिलते हैं। अब आज से इस फोन की पहली सेल भी शुरू हो गई है। पहली सेल के दौरान कंपनी ग्राहकों को लुभावने ऑफर दे रही है।
Infinix Note 60 Pro की कीमत, उपलब्धता और ऑफर
Infinix Note 60 के 8 GB RAM + 128 GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 31,999 रुपये और 8 GB RAM + 256 GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 34,999 रुपये है। इस फोन की सेल आज सोमवार 20 अप्रैल से फ्लिपकार्ट और Infinix की आधिकारिक भारतीय साइट पर शुरू हो गई है। लेकिन बेस्ट ऑफर इंफिनिक्स की साइट पर चल रहा है जहां फोन को एसबीआई, IDFC फर्स्ट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, आईसीआईसीआई या येस बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 3000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके साथ ही यहां वन टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट का ऑफर भी मौजूद है।
इतना ही नहीं इस साइट से फोन खरीदने पर 3999 रुपये की कीमत वाला Magpower स्पीकर और Magcase भी फ्री मिल रहा है।
Infinix Note 60 Pro के फीचर्स
Nothing फोन जैसा Active Matrix डिस्प्ले फीचर भी दिया गया है। इससे इस फोन में iPhone और Nothing दोनों के फीचर कॉपी करके दे दिए गए हैं।
Infinix Note 60 Pro Mocha Brown, Deep Ocean Blue और Solar Orange जैसे 3 कलर में पेश हुआ है।
चीनी कंपनी के इस फोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 ऑक्टा कोर प्रोसेसर लगाया गया है। इस फोन में 6.78 इंच की स्क्रीन पर LTPS AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। फोन में 144 hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इस फोन में 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। इस फोन के कैमरा बार में Nothing फोन जैसा Active Matrix डिस्प्ले फीचर भी दिया गया है।
यह फोन 8 GB RAM + 128 GB इंटरनल स्टोरेज और 8 GB RAM + 256 GB इंटरनल स्टोरेज जैसे 2 वेरिएंट में पेश हुआ है।
कैमरा की बात करें तो फोन में डुअल कैमरा सेटअप लगाया गया है जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा और 8MP का दूसरा अल्ट्रा-वाइड कैमरा लगाया गया है। फोन में 13 MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
इस फोन में 6500 mah की बैटरी लगाई गई है जिसके लिए 90W का फास्ट चार्जर साथ में मिलेगा। फोन में 30W की वायरलेस चार्जिंग का फीचर भी मौजूद है।
इसे भी पढ़ें- Oppo Reno 15C Review: वजन में हल्का, फीचर्स में दमदार, वॉटरप्रूफ फोन से पानी में भी बनेगी Reels
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 20 April 2026 at 13:19 IST