अपडेटेड 12 February 2026 at 16:29 IST
भारतीय कंपनी लावा ने 256 GB की एक्सटर्नल स्टोरेज के साथ लॉन्च किया Lava Yuva Star 3
भारतीय कंपनी लावा ने 512 GB की एक्सटर्नल स्टोरेज के साथ लॉन्च किया Lava Yuva Star 3
भारतीय कंपनी लावा नेअपने नए स्मार्टफोन Lava Yuva Star 3 को लॉन्च कर दिया है। यह एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन है जिसमें कंपनी ने कई अच्छे फीचर्स भी दिए हैं। यह फोन Indus Black और Siachen White जैसे 2 रंगों में पेश हुआ है। बता दें कि या नया स्मार्टफोन Lava Yuva Star 2 का अपग्रेड वर्जन है।
Lava Yuva Star 3 के फीचर्स
डिस्प्ले- इस फोन में 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है। फोन में 90Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।
प्रोसेसर- इस फोन में Octa-Core Unisoc SC9863A प्रोसेसर लगाया गया है। इसके साथ ही इसमें IMG8322 GPU भी दिया गया है।
कैमरा- इस फोन में 13MP का सिंगल रियर कैमरा है। तो वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है।
रैम और स्टोरेज- यह फोन 4 GB रैम और 64 GB स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट के साथ पेश हुआ है। फोन में 256 GB तक की एक्सटर्नल स्टोरेज भी दी गई है जिसके लिए आपको माइक्रो एसडी कार्ड लेना होगा।
बैटरी- लावा ने फोन में 5000 mAh की लगाई है। कंपनी इसके साथ 10W का फास्ट चार्जर भी दे रही है।
ओएस- यह फोन Android 15 Go Edition पर काम करेगा।
अन्य फीचर्स- इस फोन को IP64 रेटिंग मिली है जो फोन को पानी की बूंदें और धूल मिट्टी से बचाने का काम भी करेगी।
कीमत और उपलब्धता
Lava Yuva Star 3 की कीमत 7,499 रुपये है। फोन की सेल मार्च 2026 से लावा की आधिकारिक साइट पर शुरू होगी।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 12 February 2026 at 16:28 IST