अपडेटेड 6 March 2026 at 15:03 IST

Google Pixel 10 Pro की कीमत में हुई भारी कटौती, अब यहां मिल रहा है इस बंपर ऑफर के साथ

Google Pixel 10a की सेल शुरू हो गई है तो वहीं कंपनी ने फ्लैगशिप Google Pixel 10 Pro पर भी बंपर ऑफर पेश कर दिया है। इससे ग्राहकों को गूगल का फ्लैगशिप स्मार्टफोन अब सस्ती कीमत में खरीदने का शानदार अवसर मिल रहा है।

Google Pixel 10 Pro XL has been leaked. | Image: WinFuture

Google Pixel 10 Pro को कंपनी ने पिछले वर्ष भारत में 1,09,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। अब एक ओर जहां नए Google Pixel 10a की सेल शुरू हो गई है तो वहीं कंपनी ने फ्लैगशिप Google Pixel 10 Pro पर भी बंपर ऑफर पेश कर दिया है। इससे ग्राहकों को गूगल का फ्लैगशिप स्मार्टफोन अब सस्ती कीमत में खरीदने का शानदार अवसर मिल रहा है।   

Google Pixel 10 Pro बंपर ऑफर 

Google Pixel 10 Pro फ्लिपकार्ट पर अभी भी 1,09,999 रुपये की कीमत में मिल रहा है, लेकिन अब कंपनी इस फोन पर बैंक ऑफर ले आई है। इस ऑफर के जरिए ग्राहक HDFC के क्रेडिट कार्ड के जरिए फोन पर पूरे 10,000 रुपये का बंपर डिस्काउंट पा सकते हैं। इससे अब यह फोन 99,999 रुपये की कीमत में मिल जाएगा। इसके अलावा यहां एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है जिससे ग्राहकों को फोन और भी सस्ती कीमत में मिल जाएगा।   

Google Pixel 10 Pro के फीचर्स 

Google Pixel 10 Pro में 6.3 इंच स्क्रीन दी गई है। फोन में Super Actua display, 120 Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। इस सीरीज में गूगल हाई एंड कैमरा सेटअप देती है जिसके दोनों फोन के ट्रिपल कैमरा सेटअप में 50 MP का मेन वाइड कैमरा, 48 MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 48 MP का टेलीफोटो कैमरा लगाया गया है।

इस फोन में 42 MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन के बैक कैमरा से 100x ज़ूम का फीचर मिलता है। इसके अलावा फोन में 16 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज मिलती है। दोनों फोन को पानी और धूल-मिट्टी से सुरक्षा प्रदान करने के लिए IP68 की रेटिंग मिली हुई है।

Google Pixel 10 Pro में 4870 mAh की बैटरी लगाई गई है। यह फोन Obsidian, Porcelain, Moonstone और Jade जैसे 4 कलर्स में आता है। 

इसे भी पढ़ें- Google Pixel 10A की सेल हुई शुरू, यहां मिल रहा है धुरंधर ऑफर के साथ

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 6 March 2026 at 15:03 IST