iPhone 16e पर आया जबरदस्त ऑफर, यहां मिल रहा है हजारों रुपये सस्ता, जानिए ये डील
iPhone 16e ऐप्पल के सबसे अभी भी खास बनाए रखते हैं। अगर आप भी सस्ती कीमत में आईफोन लेना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read
iPhone 16e ऐप्पल के सबसे ससते स्मार्टफोन में से एक है। भले ही इसे लॉन्च हुए अब समय हो गया हो लेकिन इसके बढ़िया फीचर्स इसको अभी भी खास बनाए रखते हैं। इसमें 48 MP का सिंगल OIS बैक कैमरा दिया गया है। अगर आप भी सस्ती कीमत में आईफोन लेना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है।
iPhone 16e ऑफर
इस समय एमेज़ोन पर iPhone 16e के 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 59,900 रुपये है। अगर आप यहां से iPhone 16e को एसबीआई, ऐक्सिस या आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदते हैं तो आपको 2000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।
इसके साथ ही यहां 45,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिखाई दे रहा है, जिससे आप आईफोन 16ई को बेहद सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं।
iPhone 16e के फीचर्स
iPhone 16e ब्लैक और व्हाइट कलर में आता है। इसमें 6.1 इंच की स्क्रीन पर सुपर रेटिना एक्सडीआर OLED डिस्प्ले मिलता है। फोन में 60Hz का रिफ्रेश रेट और 800 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। कंपनी ने फोन की स्क्रीन Ceramic Shield से लेस बनाई है जो इसे तगड़ी सुरक्षा प्रदान करेगी।
apple iPhone 16e में A18 चिप लगाई गई है। इसमें 48 MP का सिंगल OIS बैक कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है।
बैटरी पर गौर करें ऐप्पल अनुसार iPhone16e की बैटरी लाइफ iPhone 11 के मुकाबले 6 घंटे अधिक चलती है। इस आईफोन में भी एप्पल इंटेलिजेंस का फीचर भी है। इसके अलावा फोन को IP68 की रेटिंग मिली है जो इसे धूल और पानी से सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रमाणित करती है।
ऐप्पल ने हाल ही में iPhone 16e पर iOS 27 के अपडेट देने का भी ऐलान किया है जो बताता है कि यह आईफोन आगे भी नया ही रहेगा।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 25 June 2026 at 14:40 IST