अपडेटेड 4 March 2026 at 11:12 IST

Holi 2026: होली पर स्मार्टफोन भीगने के बाद हो गया बंद? जानें खुद कैसे करें ठीक

होली पर अगर आपका फोन भीग कर बंद हो जाए तो हम आपको बताने जा रहे हैं कि तब आप कैसे अपने बंद फोन को ठीक कर ऑन कर सकते हैं।

मोबाइल फोन भीग जाए तो क्या करें | Image: Republic

Holi 2026: होली पर सब मस्ती में रहते हैं। रंगों और पानी से ऐसे मस्त होकर होली खेलते हैं कि सब भूल जाते हैं। लोग एक दूसरे को भिगोने क लिए पानी की बाल्टी भर भर के डालते हैं लेकिन ऐसे में बहुत से लोगों के स्मार्टफोन खराब हो जाते हैं। ऐसे में उनके लिए बहुत बड़ी परेशानी खड़ी हो जाती है क्यूंकि फोन में आजकल यूजर्स का बहुत सारा डेटा होता है। हम आपको सलाह देंगे कि आप ध्यान से होली खेलें लेकिन अगर फिर भी आपका फोन भीग कर बंद हो जाए तो हम आपको बताने जा रहे हैं कि तब आप कैसे अपने बंद फोन को ठीक कर ऑन कर सकते हैं। अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको किसी दुकान पर भी जाकर ठीक कराने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे कि फोन को खुद ठीक कर सकते हैं। 

भूलकर भी ना करें ये काम 

तुरंत ऑन ना करें- जब आपका फोन भीग कर बंद हो जाने के बाद ऑन नहीं हो रहा हो तो उसे जबरदस्ती ऑन ना करें। ना ही फोर्स रिस्टार्ट करें क्यूंकि उस समय फोन का सर्किट भी गीला हो सकता है और ऑन हो जाने पर फोन में शार्ट सर्किट भी हो सकता है। इसलिए फोन को ऑफ ही रहने दें। 

हेयर ड्रायर ना लगाए- कई लोग फोन पर हेयर ड्रायर मार देते हैं लेकिन इससे फोन पूरी तरह खराब हो जाता है। 

चार्ज न करें- जब तक फोन ठीक नहीं हो जाता तब तक फोन को गलती से भी चार्ज ना करें। ऐसा करने से शॉर्ट सर्किट  हो सकता है। 

कैसे करें अपने भीगे फोन को ठीक 

1 फोन को कॉटन से करें ड्राई- आपको अपने फोन को रुई या सूखे कपड़े से अच्छे से सोख देना है। फोन के चार्जिंग जैक को भी पूरी तरह सोख लें। 

2 चावल के डिब्बे में रखे फोन- आप अपने उस फोन को चावल के डिब्बे में रखें क्यूंकि चावल फोन के अंदर की नमी को सोख लेता है। यह एक काफी अच्छा तरीका है। ऐसा करने से फोन पूरी तरह तो नहीं लेकिन काफी हद तक सूख जाता है। थोड़ी देर में ही जब डिब्बे से फोन को बाहर निकालने पर फोन ऑन हो जाता है। हालांकि यहां ये भी ध्यान रखना होता है कि फोन के जैक से चावल पूरी तरह बाहर आ जाएँ। 

3 कुछ घंटों का करें इंतज़ार- इन सबके बाद भी फोन ऑन नहीं होता तो कुछ घंटों का इंतज़ार करें। कई बार कुछ घंटों बाद फोन पूरी तरह सूख जाता है और फिर ऑन हो जाता है। 

इसे भी पढ़ें- होली पर ऐसे फोटो कर दिए पोस्ट तो इंस्टा पर Likes की आ जाएगी बौछार 

 

 

 

 

 

 

 

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 4 March 2026 at 11:12 IST