HMD Vibe2 5G: सबसे सस्ते 5जी फोन ने मचाया धमाल, सेल शुरू होने के एक घंटे में ही हो गया आउट ऑफ स्टॉक

नए लॉन्च हुए HMD Vibe2 5G स्मार्टफोन का ग्राहकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, फ्लिपकार्ट पर सेल शुरू होने के एक घंटे के अंदर फोन सोल्ड आउट हो गया है।

hmd vibe2 5g | Image: hmd

HMD Vibe2 5G पिछले हफ्ते ही भारत में लॉन्च हुआ था जिसके बाद इस फोन की सेल मंगलवार 26 मई से शुरू हो गई थी। यह भारत में सबसे सस्ता 5G फोन है जिसकी शुरुआती कीमत 10,999 रुपये है। ऊपर से पहली सेल में लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी ने फोन को मात्र 9,499 में बेचने का ऐलान किया था। इस कारण फोन को लेकर ग्राहकों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और फ्लिपकार्ट पर सेल शुरू होने के एक घंटे के अंदर फोन सोल्ड आउट हो गया है।  

फोन में दिया गया स्वदेशी AI

इस फोन में पहली बार भारत का अपना AI चैटबॉट Indus AI का सपोर्ट दिया गया है। गौरतलब है कि Indus का निर्माण Sarvam AI ने किया है जो कि एक भारतीय कंपनी है। इसके साथ ही फिनलैंड की कंपनी ने एचएमडी वाइब2 5जी फोन में ‘संचार साथी’ जैसी ऐप भी उपलब्ध कराई है। 

जल्द शुरू होगी सेल 

HMD Vibe2 5G के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये और 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है। पहली सेल के बाद कंपनी जल्द ही फोन की दूसरी सेल भी फ्लिपकार्ट पर शुरू करेगी। हालांकि अभी कोई निश्चित तारीख का ऐलान नहीं किया गया है।

HMD Vibe2 5G के फीचर्स 

डिजाइन- यह फोन Cosmic Lavender, Nordic Blue और Peach Pink जैसे 3 कलर्स के साथ पेश हुआ है।  

डिस्प्ले- एचएमडी वाइब 2 में 6.75 इंच की स्क्रीन पर HD+ IPS डिस्प्ले मिलता है। फोन में 120 hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में 720 x 1600 पिक्सल पर रेजोल्यूशन मिलेगा।   

रैम और मेमोरी- यह फोन 4GB रैम + 64GB स्टोरेज और 4GB रैम + 128GB स्टोरेज जैसे 2 वेरिएंट के साथ लॉन्च हुआ है। इस फोन में 1 TB तक की एक्सटर्नल स्टोरेज का विकल्प भी दिया गया है जिसके लिए आपको माइक्रो एसडी कार्ड की जरूरत पड़ेगी।    

प्रोसेसर- कंपनी ने इस फोन में 2.3 ghz का Unisoc T8200 5G ऑक्टा कोर प्रोसेसर लगाया है। 

कैमरा- एचएमडी वाइब 2 फोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा और दूसरा AI कैमरा फ़्लैश के साथ दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है। 

बैटरी- इस फोन में 6000 mAh की बड़ी बैटरी लगाई गई है। इसके साथ फोन में 18W का चार्जर भी दिया गया है। 

अन्य फीचर्स- यह फोन एंड्रॉयड 16 के साथ पेश हुआ है। इस फोन को IP64 की रेटिंग भी मिली है जो फोन को धूल-मिट्टी और पानी से सुरक्षा प्रदान करने का काम करेगी।   

इसे भी पढ़ें- Oppo के 6500 mAh बड़ी बैटरी वाले फोन पर 1 नहीं 3 जबरदस्त ऑफर आए

 

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 27 May 2026 at 19:50 IST