Oppo F31 5G पर आया जबरदस्त ऑफर, यहां मिल रहा सबसे सस्ती कीमत में
Oppo F33 सीरीज के बाद कंपनी की पिछली सीरीज के फोन Oppo F31 5G पर बंपर डिस्काउंट आ गया है, इससे ग्राहकों के पास अब इस फोन को बहुत ही सस्ती कीमत में खरीदने का सुनहरा अवसर आ गया है।
Oppo F33 सीरीज के बाद कंपनी की पिछली सीरीज के फोन Oppo F31 5G पर बंपर डिस्काउंट आ गया है, इससे ग्राहकों के पास अब इस फोन को बहुत ही सस्ती कीमत में खरीदने का सुनहरा अवसर आ गया है। बता दें कि यह कंपनी का एक वॉटरप्रूफ स्मार्टफोन है।
Oppo F31 5G ऑफर
Oppo F31 5G के 8 जीबी रैम +128 जीबी स्टोरेज की कीमत फ्लिपकार्ट पर 26,999 रुपये और 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज की कीमत फ्लिपकार्ट पर 28,999 रुपये चल रही है। अब अगर आप इस फोन को फ्लिपकार्ट एक्सिस या फ्लिपकार्ट एसबीआई बैंक के कार्ड के जरिए खरीदते हैं तो आपको 1450 रुपये का जबरदस्त डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा यहां 20,700 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है जिससे यह फोन आपको बेहद सस्ती कीमत में उपलब्ध हो जाएगा।
Oppo F31 5G के फीचर्स
Oppo F31 5G स्मार्टफोन में 6.5 इंच की स्क्रीन पर एमोलेड डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिलता है। इस फोन में Mediatek Dimensity 6300 प्रोसेसर लगाया गया है।
यह स्मार्टफोन के 8GB रैम +128GB स्टोरेज और 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वाले 2 वेरिएंट में आता है।
कैमरे की बात करें तो फोन में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50 MP का मेन ओमनी विजन कैमरा OIS के साथ और दूसरा 2 MP का पोट्रेट कैमरा मिलता है। सेल्फ़ी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 MP का Sony IMX480 फ्रंट कैमरा लगाया गया है।
Oppo F31 5G में 7000 mah की बड़ी बैटरी और उसके लिए 80W का सुपर फास्ट चार्जर भी मिलेगा। फोन एंड्रॉयड 15 पर आधारित ColorOS 15 पर काम करता है। कंपनी 2 साल का सॉफ्टवेयर और 3 साल का सिक्योरिटी अपडेट भी देगी। फोन में एआई फीचर्स भी उपलब्ध हैं। यह फोन मिडनाइट ब्लू, क्लाउड ग्रीन और ब्लूम रेड जैसे तीन रंगों में मिलता है।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 24 April 2026 at 15:21 IST