Google का शानदार फीचर्स वाला फोन अब हुआ सस्ता, जानिए हजारों रुपये बचाने वाला ऑफर

Google Pixel 10 के बाद भी Google Pixel 9 की लोकप्रियता कम नहीं हुई है। यह फोन फ्लिपकार्ट पर अच्छे खासे ऑफर के साथ सस्ती कीमत में मिल रहा है।

Google Pixel 9 is available at a discounted price. | Image: Google

Google Pixel 10 के बाद भी Google Pixel 9 की लोकप्रियता कम नहीं हुई है। इस फोन का डिजाइन से लेकर कैमरा तक में कई शानदार फीचर्स मिलते हैं। हालांकि अब यह फोन फ्लिपकार्ट पर अच्छे खासे ऑफर के साथ सस्ती कीमत में मिल रहा है।    

Google Pixel 9 ऑफर 

यूं तो फ्लिपकार्ट पर Google Pixel 9 फोन की कीमत 79,999 रुपये है। ऑफर की बात करें तो अगर आपके पास फ्लिपकार्ट ऐक्सिस या फ्लिपकार्ट एसबीआई बैंक का क्रेडिट कार्ड है तो आप फोन को 4000 रुपये सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं। 

इतना ही नहीं फ्लिपकार्ट इस फोन पर 47,350 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है, जिससे आप इस फोन को 28,649 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। 

Google Pixel 9 के फीचर्स 

Google Pixel 9 फोन में 12 जीबी रैम और 256 जीबी की स्टोरेज मिलती है। इस फोन में Google Tensor G4 प्रोसेसर लगाया गया है। इसके साथ ही फोन में टाइटन एम 2 का को-प्रोसेसर भी मिलता है। 

गूगल के इस फोन में 4,700 mah की बैटरी लगाई गई है। इस स्मार्टफोन में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा और 48 MP का दूसरा अल्ट्र वाइड कैमरा मैक्रो फोकस के साथ मौजूद है। फोन में 10.5 MP का फ्रंट ऑटो फोकस कैमरा मिलता है। 

इस फोन में 6.3 इंच की स्क्रीन पर Actua display मिलता है। फोन की स्क्रीन से 1080 x 2424 पिक्सल के रिजोल्यूशन पर फुल एचडी प्लस OLED डिस्प्ले मिलता है। फोन में 1800 निट्स की ब्राइटनेस HDR के साथ तो वहीं 2700 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। इस स्मार्टफोन में 120 hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन में अल्ट्रासोनिक इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। 

यह फोन अब एंड्रॉइड 16 के साथ मिल रहा है। गूगल 7 वर्ष का सॉफ्टवेयर, सिक्योरिटी और पिक्सल ड्रॉप अपडेट भी देगी। इस फोन में Google Gemini का सपोर्ट मिलता है। यह फोन Obsidian, Porcelain, Wintergreen और Peony जैसे 4 रंगों में आता है।

इसे भी पढ़ें- वीवो-रियलमी के सस्ते चीनी फोन को मारे गोली, Google Pixel 10 मिल रहा मात्र 15649 रुपये में, जानिए ये धुरंधर ऑफर

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 26 June 2026 at 09:07 IST