अपडेटेड 14 March 2026 at 14:50 IST

Google Pixel 9a की खरीद पर अचानक 32,000 रुपये का डिस्काउंट, फ्लिपकार्ट सेल में मिल रहा बंपर ऑफर; बस करना होगा ये काम

Google Pixel 9a अब फ्लिपकार्ट सेल में बंपर ऑफर के साथ मिल रहा है। इससे गूगल के इस महंगे स्मार्टफोन को सस्ती कीमत में खरीदने का सुनहरा अवसर है।

Google Pixel 9a has been launched in India. | Image: Google

Google Pixel 10a को कंपनी ने पिछले दिनों लॉन्च किया था जिसके बाद अब फोन की सेल भी शुरू हो गई थी। लेकिन कंपनी का पिछला Google Pixel 9a अब फ्लिपकार्ट सेल में बंपर ऑफर के साथ मिल रहा है। इससे गूगल के इस महंगे स्मार्टफोन को सस्ती कीमत में खरीदने का सुनहरा अवसर है।    

Google Pixel 9a ऑफर 

Google Pixel 9a जब लॉन्च हुआ था तब इसकी कीमत 49,999 रुपये रखी गयी थी। लेकिन अब Google Pixel 10a के लॉन्च के बाद फोन की कीमत में भारी कटौती हुई थी। इससे फोन की कीमत 10 हजार घट कर 39,999 रुपये हो गई थी। अब फ्लिपकार्ट सेल में इस फोन को फ्लिपकार्ट एसबीआई और फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 2000 रुपये का बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा फोन पर 32,900 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है जिससे आप फोन को मात्र 5100 रुपये में खरीद सकते हैं। 

Google Pixel 9a के फीचर्स

1.डिज़ाइन– Google Pixel 9a Iris, Obsidian, और Porcelain जैसे 3 कलर्स में आता है। फोन को IP68 की रेटिंग मिली है जो इसे पानी और धूल-मिट्टी से सुरक्षित रहने का प्रमाण देती है।

2. प्रोसेसर- कंपनी ने अपने इस स्मार्टफोन में Google Tensor G4 चिप लगाई है। सिक्युरिटी के लिए फोन में Titan M2 को प्रोसेसर भी दिया गया है।

3. रैम और स्टोरेज- यह फोन 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट के रूप में लॉन्च हुआ है।

4. डिस्प्ले- फोन में 6.3 इंच की स्क्रीन पर 1080 x 2424 पिक्सल के साथ Actua Display मिलता है। इस स्मार्टफोन में 2700 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 120 HZ का रिफ्रेश रेट दिया गया है।

5. कैमरा- Google फोन में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 48 MP का मेन बैक कैमरा और 13 MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा फ्लैश के साथ मौजूद है। तो वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है।

6.बैटरी- इस फोन में 5,100 mah की बैटरी है। कंपनी के अनुसार फोन की बैटरी 30 घंटे तक चल सकती है।

7.ओएस- यह फोन Android 16 पर काम करता है। गूगल फोन पर 7 साल का सॉफ्टवेयर अपडेट, सिक्युरिटी और पिक्सल ड्रॉप अपडेट देगी।

8. एआई फीचर्स- Google Pixel 9a में एआई फीचर्स की भरमार है। फोन में Gemini का जबरदस्त सपोर्ट मिलता है। 

इसे भी पढ़ें- Best SmartPhones Under 30K: 30000 रुपये की रेंज के ये हैं सबसे अच्छे स्मार्टफोन, जानिए फीचर्स और कीमत

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 14 March 2026 at 14:49 IST