Google Pixel 9a: गूगल का शानदार स्मार्टफोन मिल रहा सिर्फ 9000 रुपये में, जानिए ये सुपर हिट ऑफर

Google Pixel 10a फरवरी के महीने में भारत में 49,999 रुपये की कीमत में लॉन्च हो चुका है। लेकिन जिन लोगों को यह फोन बजट से बाहर लगता है उनके लिए Google Pixel 9a का विकल्प मौजूद है, जो कि अब काफी सस्ती कीमत में उपलब्ध हो गया है।

google pixel 9a | Image: google

Google Pixel 10a फरवरी के महीने में भारत में 49,999 रुपये की कीमत में लॉन्च हो चुका है। लेकिन जिन लोगों को यह फोन बजट से बाहर लगता है उनके लिए कंपनी का पिछला वेरिएंट Google Pixel 9a का विकल्प मौजूद है। बता दें कि Google Pixel 9a को कंपनी ने पिछले वर्ष 2025 में लॉन्च किया था लेकिन अब यह काफी सस्ती कीमत में उपलब्ध हो गया है।  

Google Pixel 9a ऑफर 

Google Pixel 9a के लॉन्च के समय इसकी कीमत भी 49,999 रुपये रखी गयी थी। लेकिन अब फ्लिपकार्ट पर यह फोन 39,999 रुपये की कीमत में उपलब्ध हो गया है। अगर आपके पास फ्लिपकार्ट एसबीआई या फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड है तो आप फोन पर पूरे 2000 रुपये का सुपर हिट डिस्काउंट पा सकते हैं। इतना ही नहीं इस फोन पर 29,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिखाई दे रहा है जिससे यह फोन आपको मात्र 9000 रुपये में मिल सकता है।   

Google Pixel 9a के फीचर्स

1.डिज़ाइन– Google Pixel 9a Iris, Obsidian, और Porcelain जैसे 3 कलर्स में आता है। फोन को IP68 की रेटिंग मिली है जो इसे पानी और धूल-मिट्टी से सुरक्षित रहने का प्रमाण देती है।

2. प्रोसेसर- कंपनी ने अपने इस स्मार्टफोन में Google Tensor G4 चिप लगाई है। सिक्युरिटी के लिए फोन में Titan M2 को प्रोसेसर भी दिया गया है।

3. रैम और स्टोरेज- यह फोन 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट के रूप में लॉन्च हुआ है।

4. डिस्प्ले- फोन में 6.3 इंच की स्क्रीन पर 1080 x 2424 पिक्सल के साथ Actua Display मिलता है। इस स्मार्टफोन में 2700 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 120 HZ का रिफ्रेश रेट दिया गया है।

5. कैमरा- Google फोन में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 48 MP का मेन बैक कैमरा और 13 MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा फ्लैश के साथ मौजूद है। तो वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है।

6.बैटरी- इस फोन में 5,100 mah की बैटरी है। कंपनी के अनुसार फोन की बैटरी 30 घंटे तक चल सकती है।

7.ओएस- यह फोन Android 16 पर काम करता है। गूगल फोन पर 7 साल का सॉफ्टवेयर अपडेट, सिक्युरिटी और पिक्सल ड्रॉप अपडेट देगी।

8. एआई फीचर्स- Google Pixel 9a में एआई फीचर्स की भरमार है। फोन में Gemini का जबरदस्त सपोर्ट मिलता है। 

इसे भी पढ़ें- OnePlus 15 की कीमत धड़ाम से गिरी, अब मिल रहा बस इतनी कीमत में

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 11 April 2026 at 14:36 IST