Google Pixel 11 Pro XL के लॉन्च से पहले डिजाइन और कैमरा फीचर्स हुए लीक, जानिए इनके बारे में

Google Pixel 11 सीरीज पर काम कर रहा है। इस सीरीज के बेस वेरिएंट Google Pixel 11 के तो कुछ फीचर्स लीक हो गए थे। लेकिन अब प्रो सीरीज के फोन Google Pixel 11 Pro XL के भी फीचर्स लीक हो गए हैं।

Google Pixel 10 Pro XL has been leaked. | Image: WinFuture

Google Pixel 11 Series: गूगल इस समय अपनी फ्लैगशिप Google Pixel 11 सीरीज पर काम कर रहा है। इस सीरीज से 4 स्मार्टफोन लॉन्च हो सकते हैं जिनमें Google Pixel 11, Google Pixel 11 Pro, Google Pixel 11 Pro XL और Google Pixel 11 Pro Fold के नाम शामिल हैं। इस सीरीज के बेस वेरिएंट Google Pixel 11 के तो कुछ फीचर्स लीक हो गए थे। लेकिन अब प्रो सीरीज के फोन Google Pixel 11 Pro XL के भी फीचर्स लीक हो गए हैं। 

कैसा होगा Google Pixel 11 Pro XL

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Google Pixel 11 Pro XL का डिजाइन कंपनी के पिछले Google Pixel 10 Pro XL के डिजाइन के समान ही हो सकता है। कंपनी डिजाइन में मामूली बदलाव करके फोन को पेश कर सकती है। Google Pixel 9 Pro XL और Pixel 10 Pro XL के डिजाइन के अनुसार इस फोन के राइट पर भी पावर/ Gemini बटन और वॉल्यूम रॉकर्स के होने की पूरी उम्मीद है। 

पिछली बार की तरह इस बार भी कैमरा बार कर्व रेक्टेंगल शेप में मिल सकती है। लॉन्च होने वाले पिक्सल 11 प्रो एक्सएल में ट्रिपल कैमरा सेटअप फ्लैश के साथ मिल सकता है। इसमें 100 X जूम का फीचर मिल सकता है। फोन में फ्रंट कैमरा पंच हॉल फॉर्मेट में स्क्रीन के अंदर मिल सकता है।    

रिपोर्ट्स के अनुसार Google Pixel 11 Pro XL फोन की मोटाई मात्र 8.5 एमएम रखी जा सकती है। इसी प्रकार फोन में 6.8 इंच की स्क्रीन पर OLED डिस्प्ले मिल सकता है। इस फोन में 120 hz का रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। Google Pixel 11 के साथ Pixel 11 Pro सीरीज के तीनों फोन को भी अपने Google Tensor G6 प्रोसेसर के साथ लॉन्च कर सकता है। कंपनी Google Pixel 11 को 512 GB स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट में लॉन्च कर सकता है। 

Android 17 के साथ लॉन्च होगा 

 Google Pixel 11 सीरीज के चारों फोन एंड्रॉयड 17 के साथ लॉन्च होंगे। इस सीरीज के फोन में यूजर्स को Gemini के भी नए फीचर्स मिलेंगे।  

इसे भी पढ़ें- Google Pixel 11 के डिजाइन और फीचर्स हुए लीक, जानिए कैसा होगा गूगल फोन

 

 

 

 

 

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 6 April 2026 at 07:30 IST