Google Pixel 11 Pro के लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स, कैमरा में मिल सकता है 100X जूम फीचर, प्रोसेसर के बारे में भी मिली जानकारी
Google Pixel 11 सीरीज हर साल की तरह इस साल भी अगस्त के महीने में लॉन्च हो सकती है। हालांकि Google Pixel 11 के बाद अब Google Pixel 11 Pro के फीचर्स भी लीक हो गए हैं।
Google Pixel 11 सीरीज हर साल की तरह इस साल भी अगस्त के महीने में लॉन्च हो सकती है। इस सीरीज से Google Pixel 11, Google Pixel 11 Pro, Google Pixel 11 Pro XL और Google Pixel 11 Pro Fold जैसे 4 स्मार्टफोन के लॉन्च होने की पूरी उम्मीद है। हालांकि Google Pixel 11 के बाद अब Google Pixel 11 Pro के फीचर्स भी लीक हो गए हैं।
कैसा होगा Google Pixel 11 Pro
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार Google Pixel 11 Pro को 512 GB स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट में लॉन्च कर सकता है। गूगल पिक्सेल फोन में कंपनी अपना Tensor प्रोसेसर लगाती है। इस वर्ष भी लॉन्च होने वाले फ्लैगशिप फोन में Google Tensor G6 प्रोसेसर लगाया जा सकता है।
कंपनी इस फोन की मोटाई मात्र 8.5 एमएम रख सकती है जिससे यह एक बेहद पतला पिक्सेल स्मार्टफोन होगा। इस फोन में 6.8 इंच की स्क्रीन पर OLED डिस्प्ले मिल सकता है। स्मार्टफोन में 120 hz का रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है।
डिजाइन कैसा होगा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Google Pixel 11 Pro का डिजाइन कंपनी के पिछले Google Pixel 10 Pro के डिजाइन के समान ही हो सकता है। कंपनी डिजाइन में थोड़ा बहुत बदलाव करके फोन को पेश कर सकती है। Google Pixel 9 Pro और Pixel 10 Pro के डिजाइन के अनुसार इस फोन की राइट साइड पर भी पावर/ Gemini बटन और वॉल्यूम रॉकर्स के होने की पूरी उम्मीद है।
रिपोर्ट के अनुसार नई पिक्सेल 11 सीरीज के सभी फोन में इस बार भी कैमरा बार कर्व रेक्टेंगल शेप में मिल सकती है। लॉन्च होने वाले पिक्सल 11 प्रो के साथ पिक्सेल 11 प्रो एक्सएल में भी ट्रिपल कैमरा सेटअप फ्लैश के साथ मिलेगा। कंपनी इस बार Google Pixel 11 Pro में 100 X जूम का फीचर दे सकता है। फोन में फ्रंट कैमरा पंच हॉल फॉर्मेट में स्क्रीन के अंदर मिल सकता है।
Android 17 के साथ आएगी
Google Pixel 11 सीरीज के चारों फोन Google Pixel 11, Google Pixel 11 Pro, Google Pixel 11 Pro XL और Google Pixel 11 Pro Fold एंड्रॉयड 17 के साथ लॉन्च होंगे। इस सीरीज के फोन में यूजर्स को Gemini के भी नए फीचर्स मिलेंगे।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 8 May 2026 at 09:49 IST