अपडेटेड 6 March 2026 at 12:15 IST

Google Pixel 10A की सेल भारत में हुई शुरू, Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा है धुरंधर ऑफर के साथ

Google Pixel 10A की आज से सेल शुरू हो गई है। बड़ी और अच्छी खबर यह है कि गूगल ने पहली सेल में ही अपने नए स्मार्टफोन पर धुरंधर ऑफर दे दिया है।

Google Pixel 10A | Image: Google

Google Pixel 10A को भारत में पिछले महीने लॉन्च किया गया था। अब आज शुक्रवार से इस फोन की सेल भी शुरू हो गई है। बड़ी और अच्छी खबर यह है कि गूगल ने पहली सेल में ही अपने नए स्मार्टफोन पर धुरंधर ऑफर दे दिया है। ऑफर बताने से पहले बता दें कि इस फोन में Google Tensor G4 प्रोसेसर और 48 MP का मेन बैक कैमरा समेत कई शानदार फीचर्स हैं।   

क्या है धुरंधर ऑफर 

Google Pixel 10A की कीमत 49,999 रुपये रखी गई है। यह फोन गूगल के आधिकारिक भारतीय ईस्टोर और flipkart पर आज से सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। पहली सेल पर जिस धुरंधर ऑफर की हम बात कर रहे हैं उसके तहत ग्राहक फोन पर सीधे 6000 रुपये की छूट पा सकते हैं। इस ऑफर के लिए आपको Google India Store पर जान होगा। इसके लिए आपको गूगल का होम पेज खोलना होगा जहां लेफ्ट साइड पर स्टोर दिखाई देगा तो आपको उस पर क्लिक करना है। इसके बाद आप गूगल के भारतीय स्टोर पर पहुंच जाएंगे। 

अब आपको यहां गूगल पिक्सल 10a को एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 3000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। इसके बाद यहां 3000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है। इस ऑफर के तहत ग्राहक अपना कोई भी पुराना फोन देकर नए Google Pixel 10A पर 3000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट पा सकते हैं। इन दोनों ऑफर के बाद ग्राहक फोन को 43,999 रुपये की कीमत में खरीद सकेंगे। 

Google Pixel 10A के फीचर्स 

1 डिजाइन- नए फोन का डिजाइन भी पिछले Pixel 9a के समान   ही है। इस बार स्मार्टफोन Obsidian, Fog, Lavender और Berry जैसे 4 कलर्स में पेश हुआ है। फोन की स्क्रीन Corning Gorilla Glass 7i से लेस है। इसके साथ ही फोन को IP68 की रेटिंग भी मिली है जो फोन को पानी और धूल-मिट्टी से सुरक्षित रखने का काम करती है।

2 डिस्प्ले- इस स्मार्टफोन में 6.3 इंच की स्क्रीन पर Actua (pOLED) डिस्प्ले मिलता है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इस फोन में HDR पर 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस तो वहीं फोन में 3000 निट्स की अधिकतम पीक ब्राइटनेस मिलेगी।  

3 प्रोसेसर- इस स्मार्टफोन में गूगल का लेटेस्ट प्रोसेसर Google Tensor G4 लगाया गया है, बता दें कि पिछले वर्ष इस प्रोसेसर को Google Pixel 10 सीरीज के साथी लॉन्च गया है। इसके साथ ही फोन में Titan M2 सिक्योरिटी चिप भी लगाई है।  

4 कैमरा- इस गूगल फोन में डुअल कैमरा सेटअप लगाया गया है, जिसमें 48 MP का मेन बैक कैमरा और 13 MP का दूसरा अल्ट्रा-वाइड कैमरा मौजूद है। इस फोन में 13 MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। 

5 बैटरी- इस फोन में 5100 mAh की बैटरी दी गई है जिसके लिए 30W की फास्ट चार्जिंग का फीचर भी मौजूद है। हालांकि गूगल फोन के साथ चार्जर ना देकर सिर्फ डेटा केबल ही देगी। कंपनी के अनुसार फोन एक बार फुल चार्ज होने पर 30 घंटे तक बैकअप देगा।   

6 रैम और स्टोरेज -  यह फोन 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट के साथ पेश हुआ है। 

7 AI फीचर्स- फोन में बहुत सारे एआई फीचर्स दिए गए हैं। 

8 ओएस- यह फोन Android 16 के साथ पेश हुआ है। गूगल इस फोन पर 7 वर्ष तक सॉफ्टवेयर अपडेट देती रहेगी।     

इसे भी पढ़ें - Nothing Phone 4a और Nothing Phone 4a Pro भारत में हुए लॉन्च

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 6 March 2026 at 11:22 IST