Google Pixel 10 Pro पर आया धमाकेदार ऑफर, मिल रही है हजारों रुपये की छूट, कीमत जान झट से खरीद लेंगे

Google Pixel 10 Pro अपने लॉन्च के समय बहुत महंगा था जिस कारण एक शानदार फोन होने के बावजूद बहुत से लोग इसे खरीद नहीं पा रहे थे। लेकिन अब इस फोन पर धमाकेदार ऑफर पेश कर दिया गया है।

google pixel 10 pro | Image: google

Google Pixel 10 Pro अपने लॉन्च के समय बहुत महंगा था जिस कारण एक शानदार फोन होने के बावजूद बहुत से लोग इसे खरीद नहीं पा रहे थे। बता दें कि इस सीरीज में गूगल हाई एंड कैमरा सेटअप देती है जिससे फोटो पानी की तरह साफ आती है। फोन के बैक कैमरा से 100x ज़ूम का फीचर भी मिलता है। लेकिन अब इस फोन पर धमाकेदार ऑफर पेश कर दिया गया है। इससे यह फोन अब काफी सस्ती कीमत में उपलब्ध हो गया है।  

Google Pixel 10 Pro धमाकेदार ऑफर 

Google Pixel 10 Pro फ्लिपकार्ट पर यूं तो अभी भी 1,09,999 रुपये की कीमत में उपलब्ध है। लेकिन अगर आप इस फोन को एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदते हैं तो आपको फोन पर 8000 रुपये की बंपर छूट मिलेगी। इसके अलावा यहां एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है जिससे आप फोन पर 52,350 रुपये का डिस्काउंट पा सकते हैं।     

Google Pixel 10 Pro के फीचर्स 

Google Pixel 10 Pro में 6.3 इंच स्क्रीन दी गई है। फोन में Super Actua display, 120 Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। इस सीरीज में गूगल हाई एंड कैमरा सेटअप देती है जिसके दोनों फोन के ट्रिपल कैमरा सेटअप में 50 MP का मेन वाइड कैमरा, 48 MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 48 MP का टेलीफोटो कैमरा लगाया गया है।

इस फोन में 42 MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन के बैक कैमरा से 100x ज़ूम का फीचर मिलता है। इसके अलावा फोन में 16 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज मिलती है। दोनों फोन को पानी और धूल-मिट्टी से सुरक्षा प्रदान करने के लिए IP68 की रेटिंग मिली हुई है।

Google Pixel 10 Pro में 4870 mAh की बैटरी लगाई गई है। यह फोन Obsidian, Porcelain, Moonstone और Jade जैसे 4 कलर्स में आता है। 

इसे भी पढ़ें- Samsung Galaxy S26 Ultra: सबसे तेज प्रोसेसर वाले फोन पर आया बंपर ऑफर

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 13 April 2026 at 15:01 IST