अपडेटेड 24 March 2026 at 14:54 IST

Google Pixel 10: गूगल का धुरंधर स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट सेल में हुआ बहुत सस्ता, कीमत जान झट से खरीद लेंगे, जानिए ऑफर

Google Pixel 10 का सीधा मुकाबला iPhone 17 से होता है। अब फ्लिपकार्ट सेल में गूगल का यह फोन बंपर ऑफर के साथ उपलब्ध हो गया है।

google pixel 10 | Image: google pixel 10

Google Pixel 10 कंपनी का धुरंधर स्मार्टफोन है जिसे पिछले वर्ष लॉन्च किया गया था। इस फोन का सीधा मुकाबला iPhone 17 से होता है। अब फ्लिपकार्ट सेल में गूगल का यह फोन बंपर ऑफर के साथ उपलब्ध हो गया है। इससे ग्राहक अब इस महंगे स्मार्टफोन को सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं। 

Google Pixel 10 ऑफर 

Google Pixel 10 की लॉन्च के समय कीमत 79,999 रुपये थी, लेकिन अब फ्लिपकार्ट पर कीमत घट कर 74,999 रुपये हो गई है। इसके साथ ही यहाँ HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड ऑफर के जरिए आप फोन पर पूरे 5000 रुपये का बंपर डिस्काउंट पा सकते हैं। इतना ही नहीं यहां इस फोन पर 51,100 रुपये तक एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है जिससे ग्राहक फोन को 19,000 रुपये से भी कम कीमत में खरीद सकते हैं। 

Google Pixel 10 के फीचर्स  

Google Pixel 10 फोन में 6.3 इंच की स्क्रीन पर Actua display मिलता है। इस फोन में 120 Hz का रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। गूगल पिक्सल 10 में कंपनी ने अपना लेटेस्ट Google Tensor G5 प्रोसेसर के लगाया है। 

यह स्मार्टफोन 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट में आता है। यह फोन Obsidian, Frost, Indigo, और Lemongrass जैसे 4 रंगों में मिलता है। 

गूगल के इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 48 MP का मेन वाइड कैमरा, 13 MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 10.8 MP का टेलीफोटो कैमरा लगाया है। तो वहीं फोन में 10.5 MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 4970 mah की बैटरी लगाई गई है। फोन को पानी और धूल-मिट्टी से सुरक्षा प्रदान करने के लिए IP68 की रेटिंग मिली हुई है। 

Google Pixel 10 में जबरदस्त AI फीचर्स मिलते हैं जिससे Gemini का बहुत ऐप में लाजवाब सपोर्ट मिलता है। 

इसे भी पढ़ें- Google Pixel 9 फ्लिपकार्ट सेल में हुआ बेहद सस्ता, जानिए ऑफर

 

 

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 24 March 2026 at 14:54 IST