iPhone 17 खरीदने का आया सुनहरा अवसर, मिल रहा 45000 रुपये से भी कम में, Flipkart-Amazon नहीं सिर्फ यहां मिल रहा है बंपर ऑफर
iPhone 17 बाजार में हर रोज अलग-अलग ऑफर के साथ बिक रहा होता है। अब हम आपको विस्तार के साथ बेस्ट ऑफर की जानकारी देने जा रहे हैं।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 3 min read
iPhone 17 बाजार में हर रोज अलग-अलग ऑफर के साथ बिक रहा होता है। इसलिए अगर आप भी iPhone 17 खरीदने की तैयारी में लगे हुए हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। Tata ग्रुप अपने Croma स्टोर के ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर इन दिनों ‘Everything Apple Sale’ चला रहा है जिसमें ऐप्पल iPhone 17 बंपर ऑफर के साथ मिल रहा है।
यह ऑफर आपको ऑनलाइन मोड में Tata Neu ऐप और क्रोमा की वेबसाइट के जरिए मिलेगा। तो वहीं ऑफलाइन मोड में देशभर में यह ऑफर क्रोमा के रिटेल स्टोर के जरिए मिल सकेगा। अब हम आपको विस्तार के साथ इस ऑफर की जानकारी देने जा रहे हैं।
iPhone 17 बेस्ट ऑफर
क्रोमा पर iPhone 17 के 256 GB वेरिएंट की कीमत 82,900 रुपये और 512 GB वेरिएंट की कीमत 1,02,900 रुपये है। लेकिन ग्राहकों को यहां बैंक ऑफर के जरिए 1000 रुपये का कैशबैक मिल रहा है। इसके साथ ही कूपन के जरिए आईफोन 17 पर 1658 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इतना ही नहीं यहां 23,500 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है। इसके अलावा फोन एक्सचेंज करने पर आपको कंपनी 8000 रुपये का बोनस डिस्काउंट भी दे रही है। अगर आप फोन को Tata Neu ऐप से लेंगे तो आपको अतिरिक्त 4,974 रुपये Neu coins के रूप में भी मिलेंगे।
इन सभी ऑफर का लाभ उठाकर आप बेहद सस्ती कीमत में iPhone 17 खरीद सकते हैं।
iPhone 17 के फीचर्स
apple iPhone 17 ब्लैक, व्हाइट, मिस्ट ब्लू, सेज (Sage) और लैवेंडर जैसे रंगों में आता है। iPhone 17 में 6.3 इंच की स्क्रीन पर सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले 120 Hz के ProMotion रिफ्रेश रेट के साथ दिया गया है। इस फोन में 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। सिरेमिक शील्ड 2 आईफोन को सुरक्षा प्रदान करती है।
हार्डवेयर की बात करें तो इस फोन में A19 चिप है। बेस वेरिएंट में डुअल फ्यूजन रियर कैमरा सिस्टम लगाया गया है जिसमें 48 MP का मेन बैक कैमरा और 48 MP का दूसरा अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। फोन का मेन बैक कैमरा 12 MP के 2X टेलीफोटो कैमरा का भी काम कर सकता है। तो वहीं फोन में 18 MP का फ्रंट कैमरा ‘सेंटर स्टेज’ फीचर के साथ दिया गया है।
ऐप्पल के अनुसार iPhone 17 की बैटरी से 30 घंटे का वीडियो प्लेबैक मिलेगा। फोन को IP68 की रेटिंग दी गई है जो पानी और धूल मिट्टी से सुरक्षा प्रदान करने का प्रमाण देती है।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 3 June 2026 at 16:36 IST