iPhone 17 पर यहां मिल रहा हजारों रुपये का डिस्काउंट, जानिए इस जबरदस्त ऑफर को
iPhone 17 अलग-अलग प्लेटफ़ॉर्म पर अलग-अलग कीमत में मिल रहा होता है। लेकिन हम आपको इस समय का सबसे बेस्ट ऑफर बताने जा रहे हैं, ताकि आप सबसे सस्ती कीमत में आईफोन को खरीद सकें।
iPhone 17 अलग-अलग प्लेटफ़ॉर्म पर अलग-अलग कीमत में मिल रहा होता है। लेकिन हम आपको इस समय का सबसे बेस्ट ऑफर बताने जा रहे हैं, ताकि आप सबसे सस्ती कीमत में आईफोन को खरीद सकें। apple iPhone 17 ब्लैक, व्हाइट, मिस्ट ब्लू, सेज (Sage) और लैवेंडर जैसे रंगों में आता है।
iPhone 17 का बेस्ट ऑफर
flipkart पर iPhone 17 के 256 GB वेरिएंट की कीमत 82,900 रुपये और 512 GB वेरिएंट की कीमत 102,900 रुपये है। अब यहां से आप फ्लिपकार्ट ऐक्सिस या फ्लिपकार्ट एसबीआई के क्रेडिट कार्ड के जरिए फोन पर पूरे 4000 रुपये का जबरदस्त डिस्काउंट पा सकते हैं। इसके अलावा यहां 52,350 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है जिससे आप आईफोन 17 को बेहद सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं।
iPhone 17 के फीचर्स
apple iPhone 17 ब्लैक, व्हाइट, मिस्ट ब्लू, सेज (Sage) और लैवेंडर जैसे रंगों में आता है। iPhone 17 में 6.3 इंच की स्क्रीन पर सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले 120 Hz के ProMotion रिफ्रेश रेट के साथ दिया गया है। इस फोन में 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। सिरेमिक शील्ड 2 आईफोन को सुरक्षा प्रदान करती है।
हार्डवेयर की बात करें तो इस फोन में A19 चिप है। बेस वेरिएंट में डुअल फ्यूजन रियर कैमरा सिस्टम लगाया गया है जिसमें 48 MP का मेन बैक कैमरा और 48 MP का दूसरा अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। फोन का मेन बैक कैमरा 12 MP के 2X टेलीफोटो कैमरा का भी काम कर सकता है। तो वहीं फोन में 18 MP का फ्रंट कैमरा ‘सेंटर स्टेज’ फीचर के साथ दिया गया है।
ऐप्पल के अनुसार iPhone 17 की बैटरी से 30 घंटे का वीडियो प्लेबैक मिलेगा। फोन को IP68 की रेटिंग दी गई है जो पानी और धूल मिट्टी से सुरक्षा प्रदान करने का प्रमाण देती है।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 1 May 2026 at 15:12 IST