वीवो-रियलमी के सस्ते चीनी फोन को मारे गोली, Google Pixel 10 मिल रहा मात्र 15649 रुपये में, जानिए ये धुरंधर ऑफर

Google Pixel 10 की कीमत महंगी है लेकिन अब फ्लिपकार्ट पर इस फोन को बंपर ऑफर के साथ पेश कर दिया गया है। इससे आप इस महंगे फ्लैगशिप स्मार्टफोन को अब सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं।

google pixel 10 | Image: google pixel 10

Google Pixel 10 के फीचर्स का कोई तोड़ नहीं है। यही कारण है इसे एंड्रॉयड फोन में बेस्ट फोन कहा जाता है। हालांकि इसकी कीमत महंगी है लेकिन अब फ्लिपकार्ट पर इस फोन को बंपर ऑफर के साथ पेश कर दिया गया है। इससे आप इस महंगे फ्लैगशिप स्मार्टफोन को अब सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं।   

Google Pixel 10 ऑफर 

बेस्ट ऑफर की बात करें तो वो इस समय फ्लिपकार्ट पर चल रहा है। यहां 79,999 की कीमत वाले Google Pixel 10 की कीमत घटाकर अब 74,999 रुपये कर दी गई है।

बंपर ऑफर आपको यहां एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड से मिलेगा जिससे आप फोन पर सीधे 7000 रुपये बचा सकते हैं। 

इतना ही नहीं यहां 52,350 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है जिससे आप इस Google Pixel 10 फोन को 15,649 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। 

Google Pixel 10 के फीचर्स  

Google Pixel 10 फोन Obsidian, Frost, Indigo, और Lemongrass जैसे 4 रंगों में मिलता है। यह स्मार्टफोन 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट में आता है। 

इस फोन में 6.3 इंच की स्क्रीन पर Actua display मिलता है। इस फोन में 120 Hz का रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। गूगल पिक्सल 10 में कंपनी ने अपना लेटेस्ट Google Tensor G5 प्रोसेसर के लगाया है। 

Google Pixel 10 में जबरदस्त AI फीचर्स मिलते हैं जिससे Gemini का बहुत ऐप में लाजवाब सपोर्ट मिलता है। 

गूगल के इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 48 MP का मेन वाइड कैमरा, 13 MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 10.8 MP का टेलीफोटो कैमरा लगाया है। तो वहीं फोन में 10.5 MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 

Google Pixel 10 फोन में 4970 mah की बैटरी लगाई गई है। फोन को पानी और धूल-मिट्टी से सुरक्षा प्रदान करने के लिए IP68 की रेटिंग मिली हुई है। 

इसे भी पढ़ें- Motorola Edge 70 Pro+ First Impressions: पहली नजर में कैसा है फोन,जानिए

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 20 June 2026 at 15:24 IST