अपडेटेड 15 March 2026 at 14:09 IST
Flipkart Sale में सबसे बड़ी छूट! सैमसंग का लेटेस्ट स्मार्टफोन मिल रहा सिर्फ 2200 रुपये में, जानिए इस ऑफर के बारे में सबकुछ
Samsung Galaxy F70e 5G पिछले महीने फरवरी में लॉन्च हुआ था। लेकिन अब फ्लिपकार्ट सेल में इस फोन की कीमत घट गई है। इसके साथ बैंक ऑफर भी से ग्राहकों को यह फोन बंपर ऑफर के साथ मिल रहा है।
दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग ने पिछले महीने फरवरी में अपना नया बजट स्मार्टफोन Samsung Galaxy F70e 5G लॉन्च किया था। लेकिन अब फ्लिपकार्ट सेल में इस फोन की कीमत घटा दी गई है। इसके साथ ही कंपनी बैंक ऑफर भी दे रही है जिससे ग्राहकों को यह फोन बंपर ऑफर के साथ मिल रहा है।
Samsung Galaxy F70e 5G अब कितने का हो गया
इस फोन के 2 वेरिएंट आते हैं। Samsung Galaxy F70e 5G के लॉन्च के समय 4 GB रैम वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये और 6 GB वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है। लेकिन अब फ्लिपकार्ट सेल में 4 GB रैम वेरिएंट की कीमत घट कर 11,999 रुपये और 6 GB वेरिएंट की कीमत घट कर 13,999 रुपये हो गई है। इसके साथ ही यदि आप इस फोन को फ्लिपकार्ट एसबीआई और फ्लिपकार्ट ऐक्सिस के क्रेडिट कार्ड से खरीदते हैं तो आपको फोन पर 600 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा।
इतना ही नहीं फ्लिपकार्ट पर एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है जिससे इस फोन पर 9200 रुपये तक की अतिरिक्त छूट भी पा सकते हैं। इन सब ऑफर के बाद इस फोन का 4 GB रैम वेरिएंट आपको मात्र 2200 रुपये में मिल जाएगा।
Samsung Galaxy F70e 5G के फीचर्स
1 डिजाइन- फोन की बैक साइड पर प्लास्टिक की जगह लैदर फिनिश डिजाइन दिया गया है। यह फोन लाइमलाइट ग्रीन और स्पॉटलाइट ब्लू जैसे 2 रंगों में पेश हुआ है। इस फोन को IP54 की रेटिंग दी गई है, जो फोन को पानी की बूंदें और धूल से सुरक्षा प्रदान करने का काम करती है।
2 डिस्प्ले- इस फोन में 6.7 इंच की स्क्रीन पर HD+ डिस्प्ले मिलेगा। स्मार्टफोन में 800 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है जिससे धूप में भी स्क्रीन पर डिस्प्ले दिखेगा। इसके अलावा फोन में 120 hz का रिफ्रेश रेट दिया है।
3 प्रोसेसर- प्रोसेसर की बात करें तो फोन में 2.4 GHz का ऑक्टा कोर Mediatek Dimensity 6300 प्रोसेसर लगाया गया है। इसका AnTuTu स्कोर 623K का है।
4 कैमरा- इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा और 2 MP का डेप्थ कैमरा फ़्लैश के साथ दिया गया है। कंपनी के अनुसार इस फोन से काफी शार्प पोट्रेट फोटो खींच सकेंगे। सेल्फ़ी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है।
5 मेमोरी और स्टोरेज- इस फोन के 2 वेरिएंट आए हैं जिनमें 4 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज के नाम शामिल है।
6 बैटरी- इस फोन में 6000 mah की बड़ी बैटरी लगाई गई है जिसके लिए आपको चार्जर अलग से खरीदना होगा।
7 अन्य फीचर्स- यह फोन Android 16 पर आधारित One UI 8 पर काम करता है। फोन 5जी के 12 बैंड को सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन में गूगल जेमिनी का सपोर्ट भी मिलता है।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 15 March 2026 at 14:09 IST