Flipkart सेल में मच गई लूट, 50000 रुपये की कीमत वाला Samsung का लेटेस्ट फोन अब मिल रहा 9000 से भी कम में, जानिए जबरदस्त ऑफर

Samsung Galaxy A57 5G मार्च में लॉन्च हुआ था, फ्लिपकार्ट सेल में इस फोन पर जबरदस्त ऑफर आ गया है जिससे ग्राहक इस फोन को यहां से खरीद कर हजारों रुपये बचा सकते हैं।

samsung galaxy a57, galaxy a37 | Image: samsung

Samsung Galaxy A57 5G मार्च में लॉन्च हुआ था लेकिन इस फोन की सेल अप्रैल में शुरू हुई थी। फ्लिपकार्ट सेल में इस फोन पर जबरदस्त ऑफर आ गया है जिससे ग्राहक इस फोन को यहां से खरीद कर हजारों रुपये बचा सकते हैं। कैमरा की बात करें तो इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 MP का वाइड कैमरा, 12 MP का अल्ट्रा वाइड और 5 MP का मैक्रो कैमरा लगाया गया है। 

Samsung Galaxy A57 5G ऑफर 

फ्लिपकार्ट सेल में Samsung Galaxy A57 5G के 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत घट कर अब 49,999 रुपये और 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत घट कर अब 55,499 रुपये हो गई है। 

अब आप इस फोन को अगर फ्लिपकार्ट ऐक्सिस या फ्लिपकार्ट एसबीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदते हैं तो आप फोन पर 2775 रुपये का जबरदस्त डिस्काउंट ले सकेंगे। इतना ही नहीं यहां 38,300 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है जिससे आप इस फोन के 8 GB वेरिएंट को 9000 रुपये से भी कम कीमत में खरीद सकते हैं।   

Samsung Galaxy A57 5G के फीचर्स 

Samsung Galaxy A57 5G Awesome Navy, Awesome Icyblue और Awesome Lilac जैसे 3 कलर्स में पेश हुआ था। इस फोन में 6.7 इंच की स्क्रीन पर Full HD+ Super AMOLED Plus डिस्प्ले मिलेगा। फोन में 120 hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। 

इस स्मार्टफोन में Exynos 1680 प्रोसेसर लगाया गया है। यह फोन 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज और 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज जैसे 2 वेरिएंट में लॉन्च हुआ था।  

कैमरा की बात करें तो इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 MP का वाइड कैमरा, 12 MP का अल्ट्रा वाइड और 5 MP का मैक्रो कैमरा लगाया गया है। तो वहीं वीडियो कॉलिंग और सेल्फ़ी के लिए फोन में 12 MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। इस फोन में 5000 mAh की बैटरी लगाई गई है जिसके लिए 45W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। सैमसंग के अनुसार फोन की बैटरी 2 दिन तक का बैकअप देती है। 

यह फोन Android 16 पर आधारित One UI 8.5 पर काम करेगा। कंपनी 6 सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ 6 वर्ष तक सिक्योरिटी अपडेट देगी। फोन में बहुत सारे AI फीचर्स दिए गए हैं। 

इसे भी पढ़ें- Oppo Reno 15C Review: वजन में हल्का, फीचर्स में दमदार, वॉटरप्रूफ फोन से पानी में भी बनेगी Reels

 

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 7 May 2026 at 15:17 IST