Flipkart Goat Sale 2026 हुई शुरू, iPhone 17 के दामों में हुई भारी कटौती, पहली बार मिल रहा इतना सस्ता

Flipkart Goat Sale 2026 का सबसे बड़ा आकर्षण iPhone 17 है जो कि अब तक की सबसे सस्ती कीमत में मिल रहा है।

flipkart goat sale iphone 17 | Image: flipkart, apple

Flipkart Goat Sale 2026 आज 4 जुलाई से शुरू हो चुकी है। यूं तो इस सेल में इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर कपड़ों और जूतों तक सब कुछ बढ़िया ऑफर के साथ मिल रहे हैं। लेकिन इस सेल का सबसे बड़ा आकर्षण iPhone 17 है जो कि अब तक की सबसे सस्ती कीमत में मिल रहा है। इस ऑफर का लाभ उठाकर आप iPhone 17 को खरीदने का सपना अब पूरा कर सकते हैं।   

iPhone 17 सबसे सस्ते दाम पर 

फ्लिपकार्ट गोट सेल में iPhone 17 के 256 GB वेरिएंट की कीमत में 5000 रुपये की बड़ी कटौती कर दी गई है। इससे फ्लिपकार्ट पर आईफोन 17 की कीमत 82,900 रुपये से घटकर अब 77,900 रुपये हो गई है। इसी तरह 512 GB वेरिएंट की कीमत में भी बड़ी गिरावट देखी गई है जो 1,02,900 रुपये से घटकर अब 97,900 रुपये हो गई है। 

लेकिन ऑफर यही तक सीमित नहीं है ग्राहक फ्लिपकार्ट एसबीआई क्रेडिट कार्ड के जरिए 3,895 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट पा सकते हैं। लेकिन अगर आपके पास फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक का क्रेडिट कार्ड है तो आपको आईफोन 17 पर मिलेगा 6,745 रुपये का बंपर डिस्काउंट। इससे आप iPhone 17 के 256 GB वेरिएंट को 71,155 की सबसे सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं।  

इसके अलावा फ्लिपकार्ट पर 47,350 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर इस गोट सेल में भी मौजूद है। इन सभी ऑफर से आप iPhone 17 के 256 GB वेरिएंट को सिर्फ 23,805 रुपये की बेहद सस्ती कीमत में अपने घर ला सकते हैं। 

iPhone 17 के फीचर्स 

apple iPhone 17 ब्लैक, व्हाइट, मिस्ट ब्लू, सेज (Sage) और लैवेंडर जैसे रंगों में आता है। 

आईफोन 17 में 6.3 इंच की स्क्रीन पर सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले 120 Hz के ProMotion रिफ्रेश रेट के साथ दिया गया है। इस फोन में 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। सिरेमिक शील्ड 2 आईफोन को सुरक्षा प्रदान करती है। 

iPhone 17 में A19 चिप है। यह 256 GB और 512 GB जैसे 2 स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध रहता है। 

कैमरा पर गौर करें तो इसमें डुअल फ्यूजन रियर कैमरा सिस्टम लगाया गया है जिसमें 48 MP का मेन बैक कैमरा और 48 MP का दूसरा अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। फोन का मेन बैक कैमरा 12 MP के 2X टेलीफोटो कैमरा का भी काम कर सकता है। तो वहीं फोन में 18 MP का फ्रंट कैमरा ‘सेंटर स्टेज’ फीचर के साथ दिया गया है। 

ऐप्पल के अनुसार iPhone 17 की बैटरी से 30 घंटे का वीडियो प्लेबैक मिलेगा। फोन को IP68 की रेटिंग दी गई है जो पानी और धूल मिट्टी से सुरक्षा प्रदान करने का प्रमाण देती है। 

इसे भी पढ़ें- Samsung Galaxy A37 5G Review: स्लिम ट्रिम डिजाइन में जबरदस्त फीचर्स वाला सैमसंग फोन, लेकिन कैमरा और बैटरी का क्या है हाल, जानिए

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 4 July 2026 at 09:16 IST