'बच्चा है तू मेरा ये ले नया Motorola Edge 70 Fusion', स्मार्टफोन पर आया Dhurandhar ऑफर, जमील जमाली ने खुद बताया

मोटोरोला ने इसी महीने अपना नया स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Fusion को लॉन्च किया था लेकिन अब कंपनी ने इस फोन पर धुरंधर ऑफर निकाल दिया है। इसके लिए कंपनी ने धुरंधर फिल्म में जमील जमाली का किरदार निभाने वाले अभिनेता राकेश बेदी का सहारा लिया है।

Motorola Edge 70 Fusion Dhurandhar Offer | Image: Motorola

Dhurandhar 2 फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकार्ड तोड़ते हुए अब तक 800 करोड़ की कमाई करने जा रही है। सिनेमा घर से लेकर सोशल मीडिया तक चारों ओर Dhurandhar The Revenge फिल्म की ही चर्चा है। अब तो यह हाल हो गया है कि कंपनियां अपने उत्पाद बेचने के लिए भी धुरंधर 2 फिल्म का सहारा ले रही है। 

मोटोरोला ने इसी महीने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Fusion को लॉन्च किया था लेकिन अब कंपनी ने इस फोन पर धुरंधर ऑफर निकाल दिया है। इसके लिए कंपनी ने धुरंधर फिल्म में जमील जमाली का किरदार निभाने वाले अभिनेता राकेश बेदी का सहारा लिया है। मोटोरोला ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट की है, जिसमें जमील जमाली की फोटो बनी हुई है और उनका लोकप्रिय संवाद “बच्चा है तू मेरा" लिखा है। पोस्ट में लिखा है कि “बच्चा है तू मेरा ये ले नया Motorola Edge 70 Fusion"   

Motorola Edge 70 Fusion का धुरंधर ऑफर

Motorola Edge 70 Fusion फोन के 8 GB रैम 128 GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 26,999 रुपये, 8 GB रैम 256 GB स्टोरेज की कीमत 29,999 रुपये और 12 GB रैम 256 GB मॉडल की कीमत 32,999 रुपये है। यह फोन मोटोरोला की भारतीय आधिकारिक साइट के साथ फ्लिपकार्ट भी उपलब्ध है। 

धुरंधर ऑफर की बात करें तो मोटोरोला की भारतीय आधिकारिक साइट पर इस फोन को IDFC बैंक और Kotak बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 2500 रुपये की बड़ी छूट मिल रही है। 

अगर आपके पास एचडीएफसी या आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड है तो भी आपको 2000 रूपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। 

Motorola Edge 70 Fusion के फीचर्स 

1 डिजाइन- यह फोन Pantone Blue Surf, Pantone Country Air और Pantone Silhouette जैसे 3 कलर्स में पेश हुआ है। यह कंपनी का एक मिलिट्री ग्रेड (MIL-STD 810H) फीचर्स वाला फोन है जिससे यह काफी मजबूत फोन है और आसानी से टूटेगा नहीं। फोन की स्क्रीन Corning Gorilla Glass 7 से लेस है। इस फोन को IP68 के साथ IP69 की रेटिंग मिली है जो इसे पानी में गिरने पर भी मजबूत सुरक्षा प्रदान करती है। इसके साथ फोन को धूल मिट्टी से भी सुरक्षित रखने का काम करती है।   

2 डिस्प्ले- इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच की स्क्रीन पर एमोलेड डिस्प्ले मिलता है। फोन में 144 Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। स्मार्टफोन में 5200 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी।  

3 प्रोसेसर- मोटोरोला ने स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर लगाया गया है।

4 कैमरा- Motorola Edge 70 Fusion फोन में डुअल कैमरा सेटअप लगाया है, जिसमें 50 MP का Sony LYT 710 कैमरा और 13 MP का दूसरा अल्ट्रा-वाइड कैमरा मौजूद है। इसके अलावा फोन में 3-इन 1 लाइट सेंसर भी दिया गया है। फोन में 32 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है। 

5 बैटरी- इस फोन में 7000 mAh की बैटरी दी गई है जिसके लिए 68 W की फास्ट चार्जिंग का फीचर भी मौजूद है। 

6 रैम और स्टोरेज - यह फोन 8 GB रैम 128 GB स्टोरेज, 8 GB रैम 256 GB स्टोरेज और 12 GB रैम 256 GB जैसे 3 वेरिएंट के साथ लॉन्च हुआ है। 

7 AI फीचर्स- फोन में कई एआई फीचर्स दिए गए हैं। 

8 ओएस- यह फोन Android 16 पर आधारित Hello UI के साथ पेश हुआ है। मोटोरोला इस फोन पर 5 वर्ष तक सॉफ्टवेयर अपडेट देती रहेगी।  

इसे भी पढ़ें- Google Pixel 10: गूगल का धुरंधर स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट सेल में हुआ बहुत सस्ता, कीमत जान झट से खरीद लेंगे, जानिए ऑफर

 

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 29 March 2026 at 11:06 IST