Flipkart Sale में Google के इस शानदार कैमरा वाले फोन पर आया बंपर ऑफर, मिल रहा हजारों रुपये सस्ता

Google Pixel 9 Pro XL एक ऐसा फ्लैगशिप स्मार्टफोन है जो अपने कैमरा के लिए जाना जाता है। अब Flipkart Sasa Lele Sale में Google Pixel 9 Pro XL जबरदस्त ऑफर के साथ पेश हो गया है। इससे ग्राहकों के पास अब इस शानदार फोन को सस्ती कीमत में खरीदने का बढ़िया अवसर है।

Google Pixel 9 Pro Xl | Image: Google

Google Pixel 9 Pro XL एक ऐसा फ्लैगशिप स्मार्टफोन है जो अपने कैमरा के लिए जाना जाता है। इसके साथ ही फोन में जबरदस्त AI फीचर्स मिलते हैं। हालांकि यह एक महंगा स्मार्टफोन है लेकिन अब Flipkart Sasa Lele Sale में Google Pixel 9 Pro XL जबरदस्त ऑफर के साथ पेश हो गया है। इससे ग्राहकों के पास अब इस शानदार फोन को सस्ती कीमत में खरीदने का बढ़िया अवसर है।  

Google Pixel 9 Pro XL ऑफर 

Google Pixel 9 Pro XL के 16 GB रैम + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,24,999 रुपये और 16 GB रैम + 512 GB स्टोरेज की कीमत 1,39,999 रुपये है। अब अगर आप इस फोन को फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदते हैं तो आप फोन पर 4,500 रुपये का बंपर डिस्काउंट पा सकते हैं। अगर आपके पास फ्लिपकार्ट एसबीआई क्रेडिट कार्ड है तो भी आप फोन पर 4000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट ले सकेंगे। इसके अलावा यहां 47,350 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है, जिसको इस्तेमाल कर आप फोन के 256 GB स्टोरेज वेरिएंट को 75,000 रुपये से भी कम कीमत में खरीद सकेंगे।    

Google Pixel 9 Pro XL के फीचर्स 

Google Pixel 9 Pro XL में 6.8 इंच की स्क्रीन पर सुपर एक्चुआ डिस्प्ले (Super Actua Display) मिलता है। फोन में 120 hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। 

इस फोन में Google Tensor G4 प्रोसेसर लगाया गया है। यह फोन 16 GB रैम + 256 GB स्टोरेज और 16 GB रैम + 512 GB स्टोरेज जैसे 2 वेरिएंट के साथ बाज़ार में आता है। 

कैमरा की बात करें तो Google Pixel 9 Pro XL में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50 MP का मेन वाइड कैमरा, 48 MP का दूसरा अल्ट्र वाइड कैमरा जो मैक्रो फोकस के साथ आता है और 48 MP का तीसरा टेलीफोटो कैमरा फ़्लैश के साथ लगाया गया है। फोन में 0.5x, 1x, 2x, 5x और 10x तक का ऑप्टिकल ज़ूम के साथ 30x का सुपर रेस ज़ूम (Super Res Zoom) मिलता है।

Google Pixel 9 Pro XL में 5060 mah की बैटरी लगाई है जो दिन भर आराम से चलती रहती है। यह फोन अब एंड्रॉयड 16 पर चलता है, गूगल फोन पर 7 वर्ष का सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट देती है। 

इसे भी पढ़ें- Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में हुई भारी कटौती, जानिए ऑफर  

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 11 May 2026 at 10:04 IST