OnePlus Nord 6 पर आया बंपर ऑफर, Amazon Sale में मिल रहा बस इतनी कीमत में

Amazon Sale में OnePlus Nord 6 बंपर ऑफर के साथ पेश कर दिया गया है। इससे ग्राहक इस ऑफर के साथ फोन को आसानी से खरीद सकते हैं।

OnePlus Nord 6 | Image: OnePlus

OnePlus Nord 6 पिछले महीने अप्रैल में लॉन्च हुआ था लेकिन अब Amazon Sale में इस फोन को बंपर ऑफर के साथ पेश कर दिया है। इससे जिन ग्राहकों को OnePlus Nord 6 की कीमत पहले ज्यादा लग रही थी अब वो इस ऑफर के साथ फोन को आसानी से खरीद सकते हैं। 

OnePlus Nord 6 ऑफर 

एमेजोन सेल में OnePlus Nord 6 के 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज की कीमत 38,998 रुपये और 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज की कीमत 41,998 रुपये है। अब अगर आप इस फोन को Indusind bank या येस बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदेंगे तो आप फोन पर 2000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट ले सकेंगे। इसके अलावा फोन पर 37,950 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है। इससे आप इस फोन को बहुत सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं। 

OnePlus Nord 6 के फीचर्स 

OnePlus Nord 6 फोन Quick Silver, Fresh Mint और Pitch Black जैसे 3 कलर्स में आता है। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर लगाया गया है। यह फोन 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज और 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज जैसे 2 वेरिएंट में उपलब्ध है। 

यह एक मिलिट्री ग्रेड (MIL-STD810H) फीचर्स वाला स्मार्टफोन है। कंपनी के अनुसार यह OnePlus 15 के समान ही मजबूत स्मार्टफोन है, जो गिरने पर भी आसानी से टूटेगा नहीं। इसके साथ ही फोन दिखने में भी OnePlus 15 जैसा ही है। फोन की स्क्रीन को सुरक्षा प्रदान करने के लिए इसमें क्रिस्टल गार्ड ग्लास लगाया गया है। इस स्मार्टफोन को IP66, IP68, IP69 और IP69K की रेटिंग दी गई है जो फोन को धूल-मिट्टी के साथ तेज प्रेशर से भी पानी पड़ने पर सुरक्षा प्रदान करेगी। 

वनप्लस नोर्ड 6 में 6.78 इंच की स्क्रीन पर AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। इस फोन में 165 hz का रिफ्रेश रेट मिलेगा। फोन में 3600 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। 

यह फोन डुअल कैमरा सेटअप के साथ आया है जिसमें Sony का 50 MP का मेन बैक कैमरा और 8 MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा फ़्लैश के साथ लगाया गया है। फोन के कैमरे से 4K पर 60 FPS के साथ वीडियो बना सकते हैं। फोन में 32 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है।   

बैटरी की बात करें तो OnePlus Nord 6 फोन में 9000 mah की बड़ी बैटरी लगाई गई है। इसके साथ ही कंपनी 100 W का सुपर फास्ट चार्जर भी दे रही है। कंपनी के अनुसार फुल चार्ज करने पर इस फोन से 2.5 दिन या उससे भी ज्यादा का बैटरी बैकअप मिलेगा। वनप्लस ने यह भी बताया है कि इस फोन से 26 घंटे से भी ज्यादा तक यूट्यूब देख सकेंगे। यह फोन एंड्रॉयड 16 आधारित OxygenOS 16 के साथ पेश हुआ था। 

इसे भी पढ़ें-  Samsung Galaxy S26 के दाम गिरे, जानिए Flipkart Sale के जबरदस्त ऑफर को

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 15 May 2026 at 15:06 IST