iPhone 16 पर आया बंपर ऑफर, खरीदने का सपना अब होगा पूरा, इस सेल में मिल रहा बेहद सस्ता
iPhone खरीदने का सपना हर कोई देखता है। लेकिन अब फ्लिपकार्ट सेल में iPhone 16 पर बंपर ऑफर आ गया है। इससे ग्राहकों का आईफोन खरीदने का सपना अब पूरा हो सकता है।
iPhone खरीदने का सपना हर कोई देखता है लेकिन कीमत में महंगे होने के कारण इसे बहुत लोग खरीद ही नहीं पाते। लेकिन अब फ्लिपकार्ट सेल में iPhone 16 पर बंपर ऑफर आ गया है। इससे ग्राहकों का आईफोन खरीदने का सपना अब पूरा हो सकता है। बता दें कि iPhone 16 को apple ने वर्ष 2024 में लॉन्च किया था।
iPhone 16 बंपर ऑफर
iPhone 16 के 128 GB वेरिएंट की कीमत फ्लिपकार्ट पर 69,900 रुपये और 256GB वेरिएंट की कीमत 79,900 रुपये है। लेकिन अगर आप इस आईफोन 16 को फ्लिपकार्ट एसबीआई या फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदते हैं तो आप 3,995 रुपये का बंपर डिस्काउंट पा सकते हैं। इसके अलावा यहां 52,350 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है जिससे ग्राहक iPhone 16 को फ्लिपकार्ट की सेल से बेहद सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं।
iPhone 16 के फीचर्स
iPhone 16 ब्लैक, व्हाइट, पिंक, Teal और व्हाइट जैसे कलर्स में आता है। इसमें 6.1 इंच की स्क्रीन पर सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले मिलता है। इस फोन में 2000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। सिरेमिक शील्ड आईफोन को सुरक्षा प्रदान करती है।
हार्डवेयर की बात करें तो इस फोन में A18 चिप है। बेस वेरिएंट में डुअल फ्यूजन रियर कैमरा सिस्टम लगाया गया है जिसमें 48 MP का मेन बैक कैमरा और 12 MP का दूसरा अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। तो वहीं फोन में 12 MP का ट्रू डेप्थ फ्रंट कैमरा है। फोन के बैक कैमरे से 4K पर वीडियो रिकॉर्डिंग करने की सुविधा मिलती है।
ऐप्पल के अनुसार iPhone 16 की बैटरी से 22 घंटे का वीडियो प्लेबैक मिलेगा। फोन को IP68 की रेटिंग दी गई है जो पानी और धूल मिट्टी से सुरक्षा प्रदान करने का प्रमाण देती है। इस आईफोन का वजन 170 ग्राम है। यह आईफोन भी MagSafe वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 5 May 2026 at 15:08 IST