अपडेटेड 13 March 2026 at 09:13 IST

iPhone 17e की सेल शुरू होते ही आया बंपर डिस्काउंट, फ्लिपकार्ट-अमेजन नहीं मुकेश अंबानी दे रहे हैं सबसे सस्ता

iPhone 17e को हाल ही में apple ने भारत में लॉन्च किया है। हम आपको बताने जा रहे हैं कि कहां से आप सबसे सस्ती कीमत में iPhone 17e को खरीद सकते हैं।

iPhone 17e mukesh ambani | Image: jio, amazon

iPhone 17e को हाल ही में apple ने भारत में लॉन्च किया है। जिसके बाद अब नया iPhone 17e ऑनलाइन और ऑफलाइन बाजारों में सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। आपने इसे खरीदने का मन भी बना लिया होगा। लेकिन हम आपको बताने जा रहे हैं कि कहां से आप सबसे सस्ती कीमत में iPhone 17e को खरीद सकते हैं।     

iPhone 17e कहां मिल रहा है सबसे सस्ता 

iPhone 17e को आप सबसे सस्ती कीमत में फ्लिपकार्ट या एमेजोन से नहीं बल्कि रिलायंस डिजिटल से खरीद सकते हैं। अन्य प्लेटफ़ॉर्म की तरह Reliance Digital पर भी iPhone 17e के 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 64,900 रुपये और 512 GB स्टोरेज की कीमत 84,900 रुपये है। 

लेकिन यहां पर IDFC First Bank का क्रेडिट कार्ड ऑफर है जिसके जरिए iPhone 17e पर 7,500 रुपये का जबरदस्त डिस्काउंट मिल रहा है। यह ऑफर ईएमआई के विकल्प के साथ ही उपलब्ध है। इस ऑफर के बाद 64,900 रुपये वाला iPhone 17e का बेस वेरिएंट 57,400 रुपये में पड़ जाएगा।       

iPhone 17e के फीचर्स 

1 डिजाइन- इस बार ऐप्पल ने iPhone 17e को ब्लैक, व्हाइट के साथ सॉफ्ट पिंक कलर में भी लॉन्च किया है। फोन की बॉडी को एल्यूमीनियम डिजाइन दिया गया है। फ्रंट स्क्रीन Ceramic Shield 2 से लेस है। इसमें एक्शन बटन भी लगाया गया है। इस आईफोन को IP68 की रेटिंग दी गई है जो इसे पानी और धूल-मिट्टी से सुरक्षा प्रदान करने का काम करेगी।  

2 डिस्प्ले- इया आईफोन में 6.1 इंच की स्क्रीन पर Super Retina XDR डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 2532 x 1170 पिक्सल पर रेजोल्यूशन मिलेगा। इस आईफोन में 800 निट्स की पीक ब्राइटनेस और HDR पर 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। 

3 प्रोसेसर- ऐप्पल ने अपने नए iPhone 17e में A19 चिप लगाई है। 

4 कैमरा- iPhone 17e में 48MP Fusion सिंगल बैक कैमरा सिस्टम है। यह सिंगल कैमरा सिस्टम 2x टेलीफोटो लेंस का भी काम करेगा। सेल्फ़ी और फेसटाइम के लिए फोन में 12 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है। 

5 बैटरी- कंपनी के अनुसार आईफोन17ई में 26 घंटे का वीडियो प्लेबैक मिलेगा। ऐप्पल के 20W चार्जर से आधे घंटे में फोन करीब 50 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएगा। ऐप्पल ने iPhone 17e में MagSafe का सपोर्ट भी दिया है जिससे यूजर्स को 15W की वायरलेस चार्जिंग का फीचर भी मिलेगा। 

6 स्टोरेज- इस बार iPhone 17e 256 GB और 512 GB स्टोरेज जैसे 2 वेरिएंट में मिलेगा। 

7 अन्य फीचर्स-  iPhone 17e 5G नेटवर्क पर काम करता है। फोन में apple intelligence का फीचर भी दिया है। यह आईफोन iOS 26 के साथ पेश हुआ है। फोन वजन में 170 ग्राम है। इसके अलावा डुअल सिम (नैनो सिम + ई-सिम) जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

इसे भी पढ़ें- iPhone 17 फ्लिपकार्ट सेल में मिल रहा है 28000 रुपये में, सपना नहीं हकीकत है, जानिए इस सुनहरे ऑफर को

   

 

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 13 March 2026 at 09:13 IST