boat Airdopes ProClip: बोट ने किया कमाल, सस्ती कीमत में लॉन्च किए ओपन-ईयर ईयरबड टेक्नोलॉजी वाले ईयरबड्स, जानिए क्या है ये नई तकनीक
boAt Airdopes ProClip: भारतीय कंपनी बोट ने अपने नए ईयरबड्स boAt Airdopes ProClip लॉन्च कर दिए हैं। यह सामान्य ईयरबड से अलग एक ओपन-ईयर ईयरबड (Open-Ear Earbud) है।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 3 min read
boAt Airdopes ProClip: भारतीय कंपनी बोट ने अपने नए ईयरबड्स boAt Airdopes ProClip लॉन्च कर दिए हैं। यह सामान्य ईयरबड से अलग एक ओपन-ईयर ईयरबड (Open-Ear Earbud) है जिसका निर्माण भारतीय यूजर्स को ध्यान में रखते ही किया गया है।
क्या है ये ओपन-ईयर ईयरबड
ओपन-ईयर ईयरबड एक नया फॉरेमेट है जिसमें यूजर्स को स्टाइलिश डिज़ाइन में ज्यादा आराम वाले ईयरबड्स मिलेंगे। इनकी खास बात यह है कि जहां सामान्य ईयरबड्स लगाते ही यूजर्स बाहर की दुनिया से कट जाते हैं तो वहीं ओपन-ईयर ईयरबड लगाने के बाद यूजर्स अपनी फोन कॉल, म्यूजिक के साथ अपने आस-पास की दुनिया से जुड़े रहते हैं।
अपने इसी फीचर के कारण ओपन-ईयर ईयरबड दुनिया भर के बाजारों में लोकप्रिय हो रहे हैं। भारत में भी यह TWS बड्स कुछ विदेशी कंपनियों द्वारा पेश किए जा चुके हैं लेकिन कीमत में महंगे होने के कारण यह सीमित यूजर्स तक ही पहुंच सके। लेकिन अब बोट ने इस टेक्नोलॉजी वाले ईयरबड्स को सस्ती कीमत में पेश कर दिया है।
भारत में ही होगा निर्माण
बड़ी बात यह भी है कि पीएम मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ के अभियान के तहत boAt Airdopes ProClip का निर्माण भारत में ही होगा। कंपनी ने इसके निर्माण के लिए डिक्सन टेक्नोलॉजी के साथ हाथ मिलाया है जो उत्तर प्रदेश के नोएडा में ही इन ईयरबड्स का निर्माण करेगा।
boAt Airdopes ProClip के फीचर्स
boat Airdopes ProClip सफ़ेद, ग्रे और वाइन जैसे 3 रंगों में पेश हुए हैं। कंपनी ने इनमें एम्बिएंट साउंड अवेयरनेस' का फ़ीचर दिया है जिससे यूज़र्स ऑडियो का मज़ा लेते हुए भी अपने आस-पास की चीज़ों से जुड़े रह सकते हैं। एक सिंगल बड का वजन 4.6 ग्राम है। कंपनी ने इनमें 12 एमएम के ड्राईवर्स लगाए हैं जिससे ईयरबड्स हाई परफ़ॉर्मेंस वाली साउन्ड देने की क्षमता रखते हैं।
बोट ने इन बड्स में AI Enx का फीचर दिया है जो कॉलिंग के दौरान स्पष्ट आवाज प्रदान करने का काम करता है। इन बड्स को IPX4 की रेटिंग मिली है जो इन्हें पसीने की बूंदें पड़ने पर भी सुरक्षा प्रदान करेगा।
boat Airdopes ProClip को फुल चार्ज करने पर इनसे 52 घंटे का प्लेटाइम मिलेगा। इसके साथ ही मात्र 10 मिनट के चार्ज पर 200 मिनट का प्लेटाइम मिलेगा। यह ब्लूटूथ 6 वर्जन पर काम करेंगे।
कीमत और उपलब्धता
boat Airdopes ProClip की कीमत 1,599 रुपये है। लॉन्च के साथ ही यह सेल के लिए बोट की आधिकारिक साइट के साथ फ्लिपकार्ट, एमेजोन और कुछ प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध हो चुके हैं।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 25 June 2026 at 14:10 IST