अपडेटेड 14 March 2026 at 11:26 IST
Best SmartPhones Under 30K: 30000 रुपये की रेंज के ये हैं सबसे अच्छे स्मार्टफोन, जानिए फीचर्स और कीमत
हम आपको 30000 रुपये की रेंज में आने वाले बेस्ट स्मार्टफोन बताने जा रहे हैं। अगर आपका बजट 30000 रुपये तक का है तो ये खबर आपके लिए ही है।
अच्छा स्मार्टफोन हर कोई खरीदना चाहता है। लेकिन आजकल ब्रांडस इतने हैं कि लोगों को अपने लिए अच्छे स्मार्टफोन का चुनाव करना बेहद मुश्किल हो जाता है। हम आपको 30000 रुपये की रेंज में आने वाले बेस्ट स्मार्टफोन बताने जा रहे हैं।
कौन से हैं बेस्ट स्मार्टफोन
Samsung Galaxy A55 5G- सैमसंग के इस फोन में 5000 mAh की बैटरी मिलती है। इस फोन में Exynos 1480 प्रोसेसर लगा हुआ है। फोन में 6.6 इंच की स्क्रीन पर 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ Super AMOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा लगा हुआ आता है। एमेज़ोन पर फोन के 12 GB रैम, 256 GB स्टोरेज की कीमत 29,999 रुपये है।
Motorola Edge 70 Fusion- यह मोटोरोला का मिलिट्री ग्रेड फीचर्स वाला लेटेस्ट स्मार्टफोन है। यह एक मजबूत स्मार्टफोन है। इस फोन में 7000 mAh की बैटरी मिलती है। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर लगा हुआ है। फोन में 6.78 इंच की स्क्रीन पर 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ AMOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा लगा हुआ आता है। फ्लिपकार्ट पर फोन के 8 GB रैम 128 GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 26,999 रुपये और 8 GB रैम 256 GB स्टोरेज की कीमत 29,999 रुपये है।
OnePlus Nord CE5- वनप्लस के इस फोन में 7100 mAh की बैटरी मिलती है। इस फोन में MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर लगा हुआ है। फोन में 6.77 इंच की स्क्रीन पर 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ AMOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा लगा हुआ आता है। एमेजोन पर फोन के 8 GB रैम 128 GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 24,998 रुपये और 8 GB रैम 256 GB स्टोरेज की कीमत 26,997 रुपये है।
Vivo T4 5G- वीवो के इस फोन में 7300 mAh की बैटरी मिलती है। इस फोन में Snapdragon 7s Gen 3 5G प्रोसेसर लगा हुआ है। फोन में 6.77 इंच की स्क्रीन पर 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ Quad Curved AMOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा लगा हुआ आता है। फ्लिपकार्ट पर फोन के 8 GB रैम 128 GB स्टोरेज की कीमत 24,999 रुपये, 8 GB रैम 256 GB स्टोरेज की कीमत 26,999 रुपये और 12 GB रैम 256 GB स्टोरेज की कीमत 28,999 रुपये है।
OPPO F31 Pro 5G- ओप्पो के इस फोन में 7000 mAh की बैटरी मिलती है। इस फोन में MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर लगा हुआ है। फोन में 6.57 इंच की स्क्रीन पर 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ AMOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा लगा हुआ आता है। फ्लिपकार्ट पर फोन के 8 GB रैम 128 GB स्टोरेज की कीमत 27,999 रुपये और 8 GB रैम 256 GB स्टोरेज की कीमत 29,999 रुपये है।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 14 March 2026 at 10:35 IST