अपडेटेड 22 February 2026 at 14:41 IST

Best Smartphone Under 25K: नए स्मार्टफोन पर खर्च करने हैं 25000 रुपये, तो देखिए इस रेंज के सबसे लाजवाब स्मार्टफोन

हम आपको बताने जा रहे 25000 रुपये से कम कीमत वाले खास स्मार्टफोन। ऐसे में अगर आप नया स्मार्टफोन लेने जा रहे हैं और आपका बजट 25000 रुपये से कम है तो ये खबर आपको जरूर पढ़नी चाहिए

smartphones | Image: motorola

स्मार्टफोन में एक से एक शानदार फीचर्स होते हैं लेकिन कई बार आप फैसला नहीं कर पाते कि आप कौन सा स्मार्टफोन खरीदें और कौन सा नहीं। हम आपको बताने जा रहे 25000 रुपये से कम कीमत वाले खास स्मार्टफोन। ऐसे में अगर आप नया स्मार्टफोन लेने जा रहे हैं और आपका बजट 25000 रुपये से कम है तो ये खबर आपको जरूर पढ़नी चाहिए।

कौन से हैं वो स्मार्टफोन 

OnePlus Nord CE5- वनप्लस के इस फोन में 7100 mAh बैटरी मिलती है। इस फोन में MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर लगा हुआ है। फोन में 6.77 इंच की स्क्रीन पर 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ AMOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन में सोनी का 50 MP का डुअल बैक कैमरा आता है। एमेज़ोन पर फोन के 8 GB रैम और 128 GB स्टोरेज की कीमत 24,998 रुपये है। 

Motorola Edge 60 Fusion- मोटोरोला के इस फोन में 5500 mAh की बैटरी मिलती है। इस फोन में MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर लगा हुआ है। फोन में 6.67 इंच की स्क्रीन पर 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ Super HD+ डिस्प्ले मिलता है। फोन में सोनी का 50 MP का डुअल कैमरा सेटअप है। फ्लिपकार्ट पर फोन के 8 GB रैम, 256 GB स्टोरेज की कीमत 21,999 रुपये और 12 GB रैम, 256 GB स्टोरेज की कीमत 23,999 रुपये है। 

Samsung Galaxy A35 5G- सैमसंग के इस फोन में 5000 mAh की बैटरी मिलती है। इस फोन में Exynos 1380 प्रोसेसर लगा हुआ है। फोन में 6.6 इंच की स्क्रीन पर 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ Super AMOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा लगा हुआ आता है। एमेज़ोन पर फोन के 8 GB रैम, 128 GB स्टोरेज की कीमत 22,644 रुपये है।  

REDMI 15 5G- रेडमी के फोन की 7000 mah की इवी ग्रेड बैटरी है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर लगाया है। फोन में 50 MP का ai डुअल कैमरा सेटअप दिया है। एमेज़ोन पर फोन के 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,749 रुपये है। 

इसे भी पढ़ें- स्मार्टफोन लेने का बजट 20000 रुपये, तो ये हैं सबसे अच्छे फोन


 

 

  

 

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 22 February 2026 at 14:37 IST