iPhone 18 Pro के कैमरा सेटअप में Apple करने जा रही बड़ा बदलाव, रात के अंधेरे में भी मिलेंगे शानदार फोटो, जानिए इस फीचर को
iPhone 18 के लॉन्च होने में अभी समय है। कंपनी हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सितंबर में ही नई iPhone 18 सीरीज लॉन्च करेगी। ताजा मीडिया रिपोर्ट में पता चल है कि apple लंबे समय बाद अपनी नई iPhone 18 सीरीज के कैमरा सेटअप में बड़ा बदलाव करने जा रही है।
iPhone 18 के लॉन्च होने में अभी समय है। कंपनी हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सितंबर में ही नई iPhone 18 सीरीज लॉन्च करेगी। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए iPhone 18 के वेरिएंट्स और उसके कई फीचर्स की जानकारी मिल चुकी है। ताजा मीडिया रिपोर्ट में पता चल है कि apple लंबे समय बाद अपनी नई iPhone 18 सीरीज के कैमरा सेटअप में बड़ा बदलाव करने जा रही है।
क्या बदलाव होगा
ऐप्पल ने iPhone 18 के कैमरा सेटअप या किसी भी फीचर की जानकारी फिलहाल खुद नहीं दी है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐप्पल इस बार iPhone 18 Pro के कैमरा सेटअप में बदलाव करने जा रही है। ऐप्पल आईफोन 18 प्रो के मेगापिक्सेल में बदलाव नहीं करेगी बल्कि यूजर को बेहतर अपग्रेड देगी।
मिल सकता है वेरिएबल अपर्चर
ऐप्पल अभी तक आईफोन के प्रो वेरिएंट के कैमरा लेंस में फिक्स्ड अपर्चर का फीचर देती आई है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस बार ऐप्पल iPhone 18 Pro के मेन कैमरा में वेरिएबल अपर्चर देने जा रही है।
क्या होगा इस फीचर से
इस नए फीचर से आईफोन 18 प्रो में अब और बेहतर फोटोग्राफी का अनुभव मिल सकेगा। रिपोर्ट अनुसार फोन के कैमरा से लाइट को अब ऑटोमेटिकली या मैनुअली एडजस्ट करने की सुविधा मिलेगी। इससे रात के अंधेरे में नाइट मोड के साथ बेहतरीन नतीजे मिल सकेंगे।
कौन कौन से आईफोन होंगे लॉन्च
इस वर्ष iPhone 18, iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के आने की पूरी उमीद है। इसके साथ ही कंपनी iPhone Air के साथ पहली बार अपना फोल्डेबल आईफोन को iPhone Fold के रूप में भी लॉन्च कर सकती है।
iPhone 18 Pro के लीक फीचर्स
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार iPhone 18 Pro में इस बार 6.3 इंच की स्क्रीन पर OLED डिस्प्ले मिल सकता है। ऐप्पल iPhone 17 प्रो की तरह इस बार भी फोन में 120 hz का ही रिफ्रेश रेट दे सकता है। नए iPhone 18 Pro में अधिकतम 12 GB रैम और 1 TB तक की स्टोरज मिल सकती है। रिपोर्ट के अनुसार iPhone 18 Pro में 48 MP का मेन बैक कैमरा मिल सकता है। तो वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12 MP ही फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
iPhone 18 Pro कीमत
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार apple iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1,34,900 रुपये रख सकती है तो वहीं iPhone 18 Pro Max को 1,54,900 रुपये की शुरुआती कीमत में बेचा जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- Oppo Reno 15C Review: वजन में हल्का, फीचर्स में दमदार, वॉटरप्रूफ फोन से पानी में भी बनेगी Reels
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 27 April 2026 at 14:11 IST