Samsung के इस शानदार फोन पर आया जबरदस्त ऑफर, यहां मिल रहा बेहद सस्ता
Samsung Galaxy A37 5G को कंपनी ने तगड़े ऑफर के साथ बाजार में उतार दिया है जिससे ग्राहक यह फोन अब सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read
Samsung Galaxy A37 5G अपने शानदार डिजाइन और फीचर्स के कारण एक अच्छे मिड रेंज फोन के लिए जाना जाता है। यह फोन मार्च में लॉन्च हुआ था, लेकिन अब कंपनी ने इस फोन को तगड़े ऑफर के साथ बाजार में उतार दिया है जिससे ग्राहक यह फोन अब सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं।
Samsung Galaxy A37 5G ऑफर
फ्लिपकार्ट पर Samsung Galaxy A37 5G फोन के 8 GB रैम + 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत अब 41,999 रुपये, 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज की कीमत 45,999 रुपये और 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत घटाकर अब 52,999 रुपये है।
अगर आप इस फोन को फ्लिपकार्ट ऐक्सिस या फ्लिपकार्ट एसबीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से लेंगे तो फोन पर 2,100 रुपये का बंपर डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा फोन पर 30,450 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है जिससे ग्राहक इस फोन को बढ़िया ऑफर के साथ खरीद सकते हैं।
Samsung Galaxy A37 5G के फीचर्स
Samsung Galaxy A37 5G में ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 MP का वाइड कैमरा, 8 MP का अल्ट्रा वाइड और 5 MP का मैक्रो कैमरा लगाया गया है। तो वहीं वीडियो कॉलिंग और सेल्फ़ी के लिए फोन में 12 MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
यह फोन Awesome Lavender, Awesome Graygreen, और Awesome Charcoal जैसे 3 कलर्स में बाजार में मौजूद हैं। इस फोन में 6.7 इंच की स्क्रीन पर Full HD+ Super AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। फोन में 120 hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।
इस स्मार्टफोन में Exynos 1480 प्रोसेसर लगाया गया है। यह फोन 8 GB रैम + 128 GB स्टोरेज, 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज और 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज जैसे 3 वेरिएंट में आता है।
बैटरी की बात करें तो इस फोन में 5000 mAh की बैटरी लगाई गई है जिसके लिए 45W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। सैमसंग के अनुसार फोन की बैटरी 2 दिन तक का बैकअप देती है।
यह फोन Android 16 पर आधारित One UI 8.5 पर काम करेगा। कंपनी 6 सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ 6 वर्ष तक सिक्योरिटी अपडेट देगी।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 11 June 2026 at 15:24 IST