Amazon Prime Day Sale 2026 हुई शुरू, सैमसंग का ये शानदार फोन मिल रहा अब तक की सबसे सस्ती कीमत में, जानिए ऑफर

Amazon Prime Day Sale 2026 आज 4 जुलाई से शुरू हो चुकी है। यह सेल 4 से 6 जुलाई तक चलेगी। अगर बात करें सबसे बड़े डिस्काउंट की तो वो Samsung Galaxy S25 Ultra 5G पर मिल रहा है।

samsung galaxy s25 ultra | Image: samsung

Amazon Prime Day Sale 2026 आज 4 जुलाई से शुरू हो चुकी है। यह सेल 4 से 6 जुलाई तक चलेगी। फ्लिपकार्ट गोट सेल की तरह इसमें भी कपड़ों से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स पर जबरदस्त ऑफर मिलेंगे। हालांकि इस सेल में चल रहे ऑफर का लाभ उठाने के लिए आपके पास एमेज़ोन प्राइम सदस्यता होनी चाहिए। 

इस सेल में यूं तो बहुत फोन बढ़िया डिस्काउंट के साथ मिल रहे हैं। लेकिन अगर बात करें सबसे बड़े डिस्काउंट की तो वो Samsung Galaxy S25 Ultra 5G पर मिल रहा है। ऐसे में अगर आप भी कोई फ्लैगशिप स्मार्टफोन लेने की बहुत दिनों से सोच रहे हैं तो आपके पास महंगे फ्लैगशिप स्मार्टफोन को इस सेल में सस्ती कीमत में खरीदने का शानदार अवसर है।    

Samsung Galaxy S25 Ultra एमेज़ोन प्राइम डे सेल ऑफर 

एमेज़ोन प्राइम डे सेल में Samsung Galaxy S25 Ultra 5G के 12 GB RAM + 256 GB वेरिएंट की कीमत 1,19,999 रुपये से घटाकर 97,999 रुपये कर दी गई है। इसी तरह फोन के 12 GB RAM + 512 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भी 1,39,999 से घटाकर अब 99,999 रुपये कर दी गई है। इससे इस सेल में फोन के दोनों वेरिएंट की कीमतों में भारी गिरावट देखी गई है।  

इसके साथ ही यहां से आप इस फोन को Amazon Pay ICICI Bank के क्रेडिट कार्ड से खरीदेंगे तो आप फोन पर 5 प्रतिशत का अतितिक्त डिस्काउंट पा सकेंगे। इसके साथ ही यहां ईएमआई का ऑफर भी मौजूद है जिससे फोन के 256 GB वेरिएंट को 84,999 रुपये की सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं। 

इसके अलावा यहां 40,350 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मौजूद है, जिससे आप फोन को और भी सस्ती कीमत में खरीद सकेंगे।   

Samsung Galaxy S25 Ultra 5G के फीचर्स 

सैमसंग का यह फोन 12 GB RAM + 256 GB स्टोरेज, 12 GB RAM + 512 GB स्टोरेज और 12 GB RAM + 1 TB स्टोरेज जैसे 3 वेरिएंट में आता है। इस फोन में 6.9 इंच की स्क्रीन पर Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है। फोन में 120 HZ का रिफ्रेश रेट दिया गया है। 

इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर लगाया हुआ है। Samsung Galaxy S25 Ultra 5G फोन में 200 MP का मेन बैक कैमरा, 50 MP अल्ट्रा वाइड के साथ 50 और 10 MP के 2 टेलीफ़ोटो कैमरा मिलते हैं। फोन में 12 MP का फ्रंट कैमरा है। 

इस फोन में 5000 mah की बैटरी है। यह फोन एंड्रॉयड 15 के साथ आता है। Samsung Galaxy S25 Ultra 5G फोन में बहुत सारे एआई फीचर्स के साथ Gemini का जबरदस्त सपोर्ट भी मिलता है। 

इसे भी पढ़ें- Flipkart Goat Sale 2026 हुई शुरू, iPhone 17 के दामों में हुई भारी कटौती, पहली बार मिल रहा इतना सस्ता

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 4 July 2026 at 10:44 IST