7000 mah बैटरी वाले Redmi 15 5G पर आया जबरदस्त ऑफर, इधर-उधर नहीं सिर्फ यहां मिल रहा सबसे सस्ता

Redmi 15 5G फ्लिपकार्ट पर एक तगड़े ऑफर के साथ उपलब्ध हो गया है जिससे यह फोन काफी सस्ती कीमत में खरीदा जा सकता है।

Redmi 15 5G With 7,000mAh Battery, Snapdragon 6s Gen 3 Launched in India Starting at Rs14,999; Sale Starts August 28 | Image: Redmi

Redmi 15 5G एक बजट स्मार्टफोन है जिसमें 7000 mah की बड़ी बैटरी के साथ 33W का फास्ट चार्जर भी मिलता है। इस फोन में 50 MP का मेन बैक कैमरा भी दिया गया है। अब फ्लिपकार्ट पर यह फोन एक तगड़े ऑफर के साथ उपलब्ध हो गया है जिससे यह फोन काफी सस्ती कीमत में खरीदा जा सकता है।  

Redmi 15 5G ऑफर   

फ्लिपकार्ट पर Redmi 15 5G के 6 GB रैम +128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,221 रुपये है। यहां इस फोन को अगर फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक या फ्लिपकार्ट एसबीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदेंगे तो आप फोन पर 962 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा यहां 13,450 रुपये तक एक्सचेंज ऑफर भी है जिससे आप यह फोन काफी सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं। 

Redmi 15 5G के फीचर्स     

इस फोन में 6.9 इंच की स्क्रीन पर 144 hz के रिफ्रेश रेट के साथ फुल एचडी डिस्पले मिलता है। फोन में 850 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर लगाया है। इस फोन में 50 MP का AI डुअल कैमरा सेटअप दिया है। फोन में 8 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है।

Redmi 15 5G स्मार्टफोन में साइड फिंगर प्रिंट सेंसर लगाया गया है। इस फोन को IP64 की रेटिंग भी मिली है, जो फोन को धूल-मिट्टी और पानी से सुरक्षा प्रदान करने का प्रमाण देती है।

इस फोन में 7000 mah की इवी ग्रेड बैटरी लगाई गई है। कंपनी के अनुसार इसे फुल चार्ज करने पर 2 दिन तक का बैकअप मिलता है। Xiaomi इस फोन के साथ 33W का फ़ास्ट चार्जर भी देती है। रेडमी के इस फोन में 18W की रिवर्स चार्जिंग का फीचर भी मौजूद है।  यह फोन एंड्राइड 15 (Android 15) पर आधारित Hyper OS 2 के साथ आता है। लेकिन कंपनी फोन पर 2 वर्ष तक का सॉफ्टवेयर अपडेट और 4 वर्ष तक के सिक्योरिटी अपडेट भी देगी।

इसे भी पढ़ें- मात्र 2499 रुपये में घर लाए Samsung का ट्रिपल कैमरा सेटअप वाला फोन

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 6 June 2026 at 22:38 IST