Akshaya Tritiya 2026: घर बैठे यहां से बंपर ऑफर के साथ खरीदें सोना, 10 मिनट में पहुंचेगा आपके पास वो भी बिल्कुल सेफ
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर हम आपको आज बताने जा रहे हैं कि कैसे आप घर बैठे सिर्फ 10 मिनट में 24 कैरेट सोना खरीद सकते हैं। बड़ी बात यह भी है कि ऑनलाइन डिलीवरी ऐप्स ग्राहकों को सोने-चांदी पर भी जबरदस्त ऑफर भी दे रही है।
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर सोना-चांदी खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। आज देश के सभी बड़े-छोटे ज्वेलरी शोरूम में दिनभर भारी भीड़ भी रहने वाली है। अब आज रविवार भी है इस कारण बहुत लोग छुट्टी को देखते हुए बाहर जाना पसंद नहीं करते और घर पर आराम करना ही उनके लिए संडे मनाना जैसा होता है।
ऐसे में हम आपको आज बताने जा रहे हैं कि कैसे आप घर बैठे सिर्फ 10 मिनट में 24 कैरेट सोना खरीद सकते हैं। बड़ी बात यह भी है कि ऑनलाइन डिलीवरी ऐप्स ग्राहकों को सोने-चांदी पर भी जबरदस्त ऑफर भी दे रही है।
कहां से खरीदें 10 मिनट में सोना
1 Big Basket/Tata Neu- टाटा Neu ऐप या बिग बास्केट ऐप के जरिए आप सोने और चांदी के सिक्के घर बैठे खरीद सकते हैं। यहां सिर्फ टाटा के Tanishq ब्रांड के ही सिक्के उपलब्ध रहेंगे जिन्हें आप घर बैठे 10 मिनट में खरीद कर पा सकेंगे। ऑर्डर करने से पहले सभी ऑफर को जरूर चेक करें।
2 Instamart- Swiggy Instamart तो अपने प्लेटफॉर्म पर सोने-चांदी के सिक्के के साथ सिल्वर बार और कई सारी ज्वेलरी भी बेच रही है। इंस्टामार्ट पर आपको कल्याण ज्वेलर्स, मिया (तनिष्क), मालाबार, सेंको जैसे कई ब्रांड के विकल्प भी मिलते हैं। ऑर्डर करने से पहले सभी ऑफर चेक करें।
3 Blinkit- Zomato की ऑनलाइन डिलीवरी ऐप Blinkit के जरिए भी आप घर बैठे सोने-चांदी के सिक्के खरीद सकते हैं। यहां पर भी आपको Joyalukkas, कल्याण, MMTC के साथ मुटूथ के भी सोने-चांदी के सिक्के मिलेंगे। इसके अलावा यहां पर चांदी के लक्ष्मी चरण भी सेल के लिए मौजूद है। ऑर्डर करने से पहले सभी ऑफर की जांच करें।
4 Jio Mart- जियो मार्ट भी सोने चांदी के सिक्के बेच रहा है। हालांकि दिल्ली में इनकी इंस्टेंट डिलीवरी नहीं हो रही है। अगर आपके शहर में हो रही है तो आप यहां से भी मंगवा सकते हैं।
इनके अलावा आप Akshaya Tritiya 2026 पर Reliance Jewels, PC Chandra आदि जैसे विभिन्न ज्वेलरी ब्रांडस के ऑनलाइन स्टोर पर जाकर भी ज्वेलरी खरीद सकते हैं।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 19 April 2026 at 09:59 IST