Ai+ Nova 2 और Nova 2 Ultra शानदार फीचर्स के साथ लॉन्च, चीनी कंपनियों को देंगे कड़ी टक्कर!, जानिए कीमत, सेल डेट समेत सब कुछ
भारतीय कंपनी Ai+ ने अपने 2 नए स्मार्टफोन Ai+ Nova 2 5G और Ai+ Nova 2 Ultra 5G को लॉन्च कर दिया है। यह दोनों बजट स्मार्टफोन हैं लेकिन चीनी कंपनियों को कड़ी टक्कर देने के लिए इस भारतीय कंपनी ने कई शानदार फीचर्स कम कीमत में दिए हैं।
भारतीय कंपनी Ai+ ने अपने 2 नए स्मार्टफोन Ai+ Nova 2 5G और Ai+ Nova 2 Ultra 5G को लॉन्च कर दिया है। यह दोनों बजट स्मार्टफोन हैं लेकिन चीनी कंपनियों को कड़ी टक्कर देने के लिए इस भारतीय कंपनी ने कई शानदार फीचर्स कम कीमत में दिए हैं। खासतौर से Ai+ Nova 2 Ultra 5G की बात करें तो इस फोन में Nothing कंपनी का सिग्नेचर बैक पैनल पर LED लाइट वाला फीचर दिया गया है।
Ai+ Nova 2 5G के फीचर्स
इस स्मार्टफोन में 6.74 इंच की स्क्रीन पर HD+ डिस्प्ले 120 hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिलेगा। यह फोन UNISOC T8200 प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ है। यह फोन 4 GB रैम + 64GB इंटरनल स्टोरेज और 6 GB रैम +128 GB इंटरनल स्टोरेज के 2 वेरिएंट में पेश हुआ है। स्मार्टफोन में 50 MP का सिंगल बैक कैमरा और 8 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है।
बैटरी पर ध्यान दें तो इस फोन में 6000 mAh की बड़ी बैटरी लगाई है जिसके लिए 18W की फास्ट चार्जिंग का फीचर मौजूद है। यह फोन एंड्रॉइड 16 आधारित NxtQ OS पर काम करता है। फोन को IP64 की रेटिंग दी गई है जो इसे पानी और धूल-मिट्टी से बचाने का काम करेगी। AI+ Nova 2 5G काले, नीले, हरे, गुलाबी और पर्पल रंगों में पेश हुआ है।
Ai+ Nova 2 Ultra 5G के फीचर्स
इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच की स्क्रीन पर AMOLED डिस्प्ले 144 hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिलता है। इस स्मार्टफोन के बैक पैनल पर Nothing कंपनी का सिग्नेचर LED लाइट वाला फीचर दिया गया है। यह LED लाइट एक सर्कल शेप में लगाई गई है जिससे कॉल, मैसेज, म्यूजिक आदि के नोटीफिकेशन फोन के बैक पैनल पर लाइट के जरिए मिलेंगे।
इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50MP का Sony IMX752 मेन बैक कैमरा और 8MP का दूसरा वाइड एंगल कैमरा लगाया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। यह फोन 6 GB रैम + 128 GB इंटरनल स्टोरेज और 8 GB रैम +128 GB इंटरनल स्टोरेज के 2 वेरिएंट में पेश हुआ है। फोन में MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर लगाया गया है। इस स्मार्टफोन को IP68 की रेटिंग दी गई है जो इसे धूल-मिट्टी और पानी से सुरक्षा प्रदान करने का काम करेगी।
Ai+ Nova 2 Ultra 5G फोन में 6000 mAh की बैटरी लगाई गई है जिसके साथ 33W की फास्ट चार्जिंग का फीचर मौजूद है।
कीमत और उपलब्धता
Ai+ Nova 2 5G के 4 GB रैम + 64GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 8,999 रुपये है और 6 GB रैम +128 GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 10,999 रुपये है। फोन की सेल फ्लिपकार्ट पर 14 अप्रैल से शुरू होगी।
Ai+ Nova 2 Ultra 5G के 6 GB रैम + 128 GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 16,999 रुपये और 8 GB रैम +128 GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 18,999 रुपये है। इस फोन की सेल फ्लिपकार्ट पर 17 अप्रैल से शुरू होगी।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 10 April 2026 at 15:02 IST