Acer TravelLite Business Laptop: एसर ने किया कमाल, मात्र 1.22 किलोग्राम के वजन में लॉन्च किया मिलिट्री ग्रेड फीचर्स वाला मजबूत लैपटॉप, जानिए फीचर्स
Acer TravelLite Business Laptop: ताइवान की कंपनी एसर ने भारत में अपना नया ट्रैवललाइट बिजनेस लैपटॉप TL24-54M लॉन्च कर दिया है। यह लैपटॉप एंटरप्राइज़, छोटे बिजनेस और पब्लिक सेक्टर की कंपनियों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 3 min read
Acer TravelLite Business Laptop: ताइवान की कंपनी एसर ने भारत में अपना नया ट्रैवललाइट बिजनेस लैपटॉप TL24-54M लॉन्च कर दिया है। यह लैपटॉप लेटेस्ट Intel Core Series 3 प्रोसेसर के साथ पेश हुआ है। बता दें कि यह प्रोसेसर Intel 18A प्रोसेस नोड टेक्नोलॉजी पर बना हुआ है जिस कारण यह बहुत तेज काम करता है। यह लैपटॉप एंटरप्राइज़, छोटे बिजनेस और पब्लिक सेक्टर की कंपनियों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। अच्छ बात यह भी है कि इसमें AI फीचर्स के साथ एंटरप्राइज़-ग्रेड सिक्योरिटी जैसे फीचर्स भी एक हल्के वजन वाले लैपटॉप में दिए गए हैं।
एसर के अनुसार TravelLite सीरीज़ भरोसेमंद के साथ भविष्य के लिए तैयार कमर्शियल डिवाइस की बढ़ती मांग को पूरा करेगी। यह जहां परफॉर्मेंस में अच्छी होगी तो वहीं कीमत में किफायती होगी।
Acer TravelLite Business Laptop TL24-54M के फीचर्स
एसर ने अपने इस लैपटॉप को पतला और मॉडर्न डिज़ाइन दिया है। इसमें प्रीमियम एल्युमीनियम चेसिस है लेकिन यह वज़न में सिर्फ़ 1.22 किलोग्राम का है। इस लैपटॉप में मिलिट्री ग्रेड (MIL-STD 810H) फीचर्स मिलते हैं जो इसे एक बेहद मजबूत लैपटॉप बनाता है। अच्छी बात यह है कि लैपटॉप मजबूत होते हुए भी वजन में हल्का है। इस कारण इसे कहीं भी अपने साथ ले जाने में कोई परेशानी नहीं होगी।
इस लैपटॉप में 14 इंच का Full HD+ डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 89% स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो और बहुत पतले बेज़ेल्स हैं। इससे लैपटॉप में शानदार डिस्प्ले मिलता है। इसके साथ ही लैपटॉप में 180-डिग्री हिंज और स्क्रीन रोटेशन की सुविधा भी दी गई है जिससे ऑफिस और क्लासरूम में काम करने के लिए अच्छी फ्लेक्सिबिलिटी मिलती है।
Acer TravelLite TL24-54M मॉडल में Intel Core Series 3 प्रोसेसर लगाया गया है। इसमें 64 GB तक DDR5 मेमोरी की रैम और हाई-स्पीड PCIe Gen4 SSD स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। इससे लैपटॉप में बिज़नेस एप्लीकेशन, कोलेबोरेशन प्लेटफ़ॉर्म और नए AI-आधारित वर्कफ़्लो पर आसानी से मल्टीटास्किंग की जा सकती है।
इस डिवाइस में एंटरप्राइज-ग्रेड सुरक्षा फीचर्स शामिल हैं, जिनमें TPM 2.0 सपोर्ट, BIOS-स्तर की सुरक्षा, इंटीग्रेटेड प्राइवेसी कैमरा शटर, वैकल्पिक फिंगरप्रिंट ऑथेंटिकेशन और केंसिंग्टन लॉक कम्पैटिबिलिटी (Kensington lock compatibility) शामिल हैं, जो कंपनियों को हाइब्रिड वर्क एनवायरनमेंट में संवेदनशील डेटा की सुरक्षा करने में सक्षम बनाते हैं। इसमें वाई-फाई 7 कनेक्टिविटी, डिस्प्ले और पावर डिलीवरी के साथ USB-C, HDMI 2.1, गीगाबिट LAN के फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा लैपटॉप में बेहतर बैटरी हेल्थ और लाइफसाइकिल मैनेजमेंट के लिए एसर फ्लेक्सीचार्जर टेक्नोलॉजी जैसा फीचर भी मौजूद है।
कीमत और उपलब्धता
Acer TravelLite TL24-54M लैपटॉप की कीमत अभी कंपनी ने नहीं बताई है। यह लैपटॉप कंपनी के कमर्शियल पार्टनर्स के ज़रिए उपलब्ध होगा।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 4 July 2026 at 07:58 IST