iPhone 16 Plus पर आया धाकड़ ऑफर, यहां मिल रहा 26000 रुपये से भी कम कीमत में, जानिए बढ़िया डील

iPhone 16 Plus फ्लिपकार्ट पर अब बंपर डिस्काउंट के साथ पेश हो गया है। इससे ग्राहकों के पास सस्ती कीमत में iPhone 16 Plus खरीदने का अच्छा अवसर है।

iphone 16 | Image: apple

iPhone 16 Plus अब पुराना जरूर हो गया है लेकिन इसके फीचर्स अभी भी नए ही हैं। ऊपर से फ्लिपकार्ट पर यह आईफोन अब बंपर डिस्काउंट के साथ पेश हो गया है। इससे ग्राहकों के पास सस्ती कीमत में iPhone 16 Plus खरीदने का अच्छा अवसर है। हम आपको iPhone 16 Plus के इस ऑफर के साथ फीचर्स की भी जानकारी देने जा रहे हैं।  

iPhone 16 Plus फ्लिपकार्ट ऑफर 

iPhone 16 Plus के 128 GB वेरिएंट की कीमत फ्लिपकार्ट पर 79,900 रुपये है और 256 GB वेरिएंट की कीमत 89,900 रुपये है। अगर आप iPhone 16 Plus को फ्लिपकार्ट ऐक्सिस या फ्लिपकार्ट एसबीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदेंगे तो आप इस आईफोन को 6000 रुपये के बड़े इंस्टेंट डिस्काउंट के साथ खरीद सकेंगे।    

इसके अलावा फ्लिपकार्ट पर 48,650 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है, जिससे आईफोन 16 प्लस आप 26,000 रुपये या इससे भी कम कीमत में खरीद सकते हैं।  

iPhone 16 Plus के फीचर्स 

iPhone 16 ब्लैक, व्हाइट, पिंक, Teal, और Ultra Marine जैसे कलर्स में आता है। इसमें 6.7 इंच की स्क्रीन पर सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले मिलता है। इस फोन में 2000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। सिरेमिक शील्ड आईफोन को सुरक्षा प्रदान करती है। 

हार्डवेयर की बात करें तो इस फोन में A18 चिप है। बेस वेरिएंट में डुअल फ्यूजन रियर कैमरा सिस्टम लगाया गया है जिसमें 48 MP का मेन बैक कैमरा और 12 MP का दूसरा अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। तो वहीं फोन में 12 MP का ट्रू डेप्थ फ्रंट कैमरा है। फोन के बैक कैमरे से 4K पर वीडियो रिकॉर्डिंग करने की सुविधा मिलती है।  

ऐप्पल के अनुसार iPhone 16 Plus की बैटरी से 22 घंटे का वीडियो प्लेबैक मिलेगा। फोन को IP68 की रेटिंग दी गई है जो पानी और धूल मिट्टी से सुरक्षा प्रदान करने का प्रमाण देती है। इस आईफोन का वजन 199 ग्राम है। यह आईफोन MagSafe वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। 

इसे भी पढ़ें- Samsung Galaxy A57 5G Review: वजन में हल्का, दिखने में पतला लेकिन परफॉर्मेंस में क्या दमदार है सैमसंग का ये स्मार्टफोन? जानिए

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 4 June 2026 at 18:25 IST