iPhone 17 Pro को अपना बनाने का आया सुनहरा अवसर, यहां हो रही है हजारों रुपये की बचत, जानिए इस ऑफर को

iPhone 17 Pro par विजय सेल्स ने Apple Days सेल के दौरान इस पर बंपर ऑफर पेश कर दिया गया है। इससे यह अब सस्ती कीमत में खरीदा जा सकता है।

iPhone 17 series will go on sale in India on September 19. | Image: Apple

iPhone 17 Pro के कैमरा का कोई जवाब नहीं है। लेकिन ये apple का सबसे महंगे आईफोन में से एक है जिस कारण बहुत से लोगों के बजट से बाहर चले जाता है। लेकिन अब विजय सेल्स पर Apple Days सेल के दौरान इस पर बंपर ऑफर पेश कर दिया गया है। इससे यह अब सस्ती कीमत में खरीदा जा सकता है। यह ऑफर विजय सेल्स के ऑनलाइन और रिटेल स्टोर दोनों पर उपलब्ध है। 

iPhone 17 Pro ऑफर

विजय सेल्स पर iPhone 17 Pro के 256GB वेरिएंट की कीमत 1,28,190 रुपये, 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,47,190 रुपये और 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,66,190 रुपये है। इसके साथ ही यहां से आईफोन 17 प्रो को एसबीआई , ऐक्सिस बैंक या आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीने पर 4000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है।   

इसके अलावा यहां एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है जिससे आपको iPhone 17 Pro और भी सस्ती कीमत में मिल जाएगा। 

iPhone 17 Pro के फीचर्स 

iPhone 17 Pro कॉस्मिक ऑरेंज, सिल्वर और डीप ब्लू जैसे 3 रंगों में आता है। इसमें 6.3 इंच की स्क्रीन पर Super Retina XDR डिस्प्ले मिलता है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है।  

ऐप्पल ने इस आईफोन में A19 Pro चिप लगाई है। इस फोन में डायनेमिक आइलैंड भी मौजूद है। apple के अनुसार iPhone 17 Pro की बैटरी से 31 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक मिल सकता है। इस आईफोन को IP68 की रेटिंग दी गई है जो पानी और धूल मिट्टी से सुरक्षा प्रदान करने का प्रमाण देती है।

iPhone 17 Pro में प्रो फ्यूजन ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 48 MP का मेन बैक कैमरा, 48 MP का दूसरा अल्ट्रा वाइड कैमरा और 48 MP का ही तीसरा टेलीफोटो कैमरा लगाया गया है। तो वहीं इस फोन में भी 18 MP का फ्रंट कैमरा ‘सेंटर स्टेज’ फीचर के साथ दिया गया है।

इसे भी पढ़ें- iPhone 17 फ्लिपकार्ट-अमेजन नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता, जानिए इस बंपर ऑफर को

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 14 April 2026 at 15:07 IST