मिडिल ईस्ट संकट पर PM मोदी की अपील के बाद इस कंपनी की हो गई चांदी, मई में धड़ाधड़ बिकी EV

PM Modi ने पश्चिम एशिया संकट को देखते हुए मई में देश वासियों से पेट्रोल-डीजल पर निर्भरता घटाने के लिए इलेक्ट्रिक वाहन (EV) को अपनाने और कारपूल करने की अपील की है। प्रधानमंत्री की हर अपील की तरह इस अपील का भी भारत के नागरिकों पर जबरदस्त असर पड़ा।

PM Modi EV Sale | Image: PIB, Tata

PM Modi ने पश्चिम एशिया संकट को देखते हुए मई में देश वासियों से पेट्रोल-डीजल पर निर्भरता घटाने के लिए इलेक्ट्रिक वाहन (EV) को अपनाने और कारपूल करने की अपील की है। प्रधानमंत्री की हर अपील की तरह इस अपील का भी भारत के नागरिकों पर जबरदस्त असर पड़ा। 

हमारे देश में इस समय Tata Motors सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक गाड़ी बनाता और बेचता है। लेकिन प्रधानमंत्री की अपील के बाद टाटा मोटर्स की इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बंपर सेल हो गई। इससे कंपनी की वार्षिक बिक्री में 102 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई। साथ ही टाटा मोटर्स सभी को पछाड़ कर देश की दूसरी सबसे बड़ी कार कंपनी बन गई। 

मई में 42 प्रतिशत की शानदार बढ़त हुई हासिल 

मई 2026 में टाटा मोटर्स ने कुल 59,790 गाड़ियां बेची है। टाटा मोटर्स ने महिंद्रा, हुंडई, किआ, एमजी और टोयोटा जैसी सभी बड़ी कंपनियों को टक्कर देकर आगे निकल गई है। वहीं मई 2025 की बात करें तो टाटा मोटर्स ने 42,040 यूनिट्स बेची थी। इस कारण टाटा मोटर्स ने पैसेंजर व्हीकल की बिक्री में 42 प्रतिशत की शानदार बढ़त हासिल की।

       

EV सेगमेंट में टूटे रिकार्ड 

पीएम मोदी की EV अपनाने की अपील के बाद टाटा मोटर्स की EV की सेल में सारे रिकार्ड टूट गए। मई महीने में पहली बार टाटा मोटर्स की इलेक्ट्रिक गाड़ियों के पंजीकरण (Registrations) ने 10,000 यूनिट का आकड़ा पार कर लिया है। गौरतलब है कि मई के महीने में टाटा मोटर्स की कुल 10,326 इलेक्ट्रिक गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन हुए। यह बताता है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील का लोगों पर कितना गहरा असर पड़ा है। 

किस राज्य में कितने हुए पंजीकरण 

पीएम मोदी की अपील के बाद महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा टाटा मोटर्स की इलेक्ट्रिक गाड़ियों के पंजीकरण हुए। बता दें कि अकेले महाराष्ट्र में 1,382 इलेक्ट्रिक गाड़ियों के पंजीकरण हुए। इसके बार राजस्थान- 1,302 EV, तेलंगाना- 1,141 EV, केरल- 1,057 EV, तमिलनाडु 732 EV, उत्तर प्रदेश- 731 EV, दिल्ली- 584 EV, गुजरात- 532 EV, कर्नाटक- 531 EV और ओडिशा- 396 EV पंजीकरण हुए। 

टाटा की कौन सी EV सबसे ज्यादा बिकी  

टाटा मोटर्स की Punch EV और Nexon EV पूरे मई महीने में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक गाड़ी बनी। इसके अलावा Harrier EV, Curvv EV, Tigor EV के साथ हाल ही में लॉन्च हुई नई Tiago EV का भी बिक्री बढ़ाने में योगदान है। 

क्या है कीमत 

Tata Tiago कंपनी की सस्ती EV है जिसकी एक्स शोरूम कीमत 6.99 लाख रुपये से शुरू होती है। तो वहीं Tata Harrier EV कंपनी की सबसे महंगी EV है जिसकी एक्स शोरूम कीमत 30.23 लाख रुपये पर खत्म होती है। 

जल्द लॉन्च होगी नई EV

टाटा मोटर्स जल्द ही अपनी लोकप्रिय गाड़ी Tata Sierra और Tata Safari के इलेक्ट्रिक वेरिएंट लॉन्च करने की तैयारी में लगी हुई है। इनसे टाटा मोटर्स EV सेगमेंट में और भी मजबूत स्थान बना लेगा। 

इसे भी पढ़ें- Tata ने मचाया तहलका, बनी देश की दूसरी सबसे बड़ी कार कंपनी, इन 2 गाड़ियों के साथ IPL भी रहा बड़ा कारण

 

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 8 June 2026 at 22:45 IST