नया फोन खरीदने के लिए बजट नहीं है, ऐसे बनाए पुराने मोबाइल को एक दम नया स्मार्टफोन, सबको लगेगा नया
How to Convert Old Phone into New Phone: आज के समय में हर कोई नया स्मार्टफोन रखना चाहता है। लेकिन मोबाइल फोन की बढ़ती कीमतों के बीच अगर आप भी नया स्मार्टफोन लेने से अभी बचना चाहते हैं तो हम आपको बताने जा रहे हैं वो ट्रिक जिनसे आप अपना पुराना स्मार्टफोन नया बना सकते हैं।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read
How to Convert Old Phone into New Phone: आज के समय में हर कोई नया स्मार्टफोन रखना चाहता है। लेकिन मोबाइल फोन की बढ़ती कीमतों के बीच अगर आप भी नया स्मार्टफोन लेने से अभी बचना चाहते हैं तो हम आपको बताने जा रहे हैं वो ट्रिक जिनसे आप अपना पुराना स्मार्टफोन नया बना सकते हैं। इससे आपको अपना पुराना फोन में नयापन का अनुभव मिलेगा।
सॉफ्टवेयर अपडेट
अगर आप अपने फोन का सॉफ्टवेयर अपडेट करते हैं तो आपको अपने फोन में हैंग, लैग आदि से मुक्ति मिल सकती है। इससे आपका फोन स्मूद हो जाएगा। इसके साथ ही फोन में नए फीचर्स भी मिलेंगे। इससे आपके अपने फोन के इंटेरफेस में भी आपको बदलाव मिलेगा। सॉफ्टवेयर अपडेट चेक करने के लिए अपने फोन की सेटिंग्स में जाकर सॉफ्टवेयर अपडेट की जांच करें। अगर आपके फोन में नया अपडेट आया होगा तो यहां आपको मिल जाएगा।
थीम और वॉलपेपर
एंड्रॉयड फोन में बहुत सारी थीम्स और वॉलपेपर प्रीलोडेड मिलते हैं। आप नई थीम और वॉलपेपर लगा कर अपने फोन को नया और बेहतर बना सकते हैं। इसके अलावा थीम्स और वॉलपेपर के लिए बहुत सी ऐप्स भी प्ले स्टोर पर मौजूद हैं जिनके प्रयोग से आपका फोन नया और बेहतर बन सकता है।
फोन कवर और टेम्पर
आप अपने पुराने फोन पर नया कवर और टेम्पर चढ़ाकर उसे दिखने में नया बना सकते हैं। वैसे भी कवर चढ़ाकर नए और पुराने फोन एक जैसे ही लगते हैं। बाजार में सिलिकॉन, प्लास्टिक, ग्लास फिनिश जैसे अलग अलग मटेरियल में कवर मिलते हैं। इसके अलावा आप बाजार से अपने फोन के अनुसार पसंद की कस्टम स्किन भी बनवा सकते हैं।
बताए गए इन सभी सुझावों से आप अपने पुराने फोन को नया बना सकेंगे। इससे आपको नए फोन की फील आएगी और आप नया फोन में पैसे खर्च करने से कुछ समय तक बच सकते हैं।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 6 September 2026 at 22:54 IST