Dell Powerstore Elite हुआ भारत में उपलब्ध, जानिए कैसे AI को देश में बड़े पैमाने पर अपनाने में करेगा काम, डेटा-साइबर सुरक्षा का रखेगा ध्यान
आज हर बड़ी कंपनी AI, डेटा और साइबर सुरक्षा को लेकर चिंतित रहती है। ऐसे में अमेरिकी कंपनी Dell ने भारत में Dell Powerstore Elite को उपलब्ध करा दिया है।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 3 min read
AI, डेटा और साइबर सुरक्षा यह महज 3 शब्द ही नहीं है बल्कि आज की दुनिया के सबसे चर्चित विषयों में इनका नाम शामिल है। आज हर बड़ी कंपनी AI, डेटा और साइबर सुरक्षा को लेकर चिंतित रहती है। ऐसे में अमेरिकी कंपनी Dell ने भारत में Dell Powerstore Elite को उपलब्ध करा दिया है।
क्या है Dell Powerstore Elite
Dell Powerstore Elite एक आधुनिक एंटरप्राइज़ स्टोरेज प्लेटफॉर्म है, जिसे कंपनी ने एआई (AI), भारी डेटा वर्कलोड और एंटरप्राइज़ प्राइवेट क्लाउड को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया है। डेल के अनुसार यह नया प्लेटफॉर्म पिछली पीढ़ियों की तुलना में 3 गुना अधिक प्रदर्शन और स्टोरेज प्रदान करने की क्षमता रखता है।
AI इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कई नए समाधान भी पेश हुए
डेल ने इसके साथ ही एआई इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कई नए समाधान भी भारत में पेश किए हैं। गौरतलब है कि ये समाधान भारतीय उद्यमों को अपने नियंत्रण वाले इंफ्रास्ट्रक्चर और भरोसेमंद डेटा के साथ एआई को बड़े पैमाने पर अपनाने और उसे कारोबारी नतीजों में बदलने के लिए मजबूत आधार प्रदान करने का काम करेंगे।
डेल टेक्नोलॉजी इंडिया ने अपने एक बयान में कहा, “भारत के सीआईओ और सीटीओ के लिए एआई के दौर में तीन बातें सबसे अहम हैं- समाधानों को तेजी से लागू करना, डेटा पर पूरा नियंत्रण और सुरक्षा बनाए रखना, तथा इंफ्रास्ट्रक्चर से बेहतर कारोबारी लाभ हासिल करना। पावरस्टोर एलीट, डेल प्राइवेट क्लाउड और उद्योग के सबसे बड़े एजेंटिक एआई पोर्टफोलियो के साथ कंपनी भारतीय उद्यमों को इन तीनों जरूरतों को पूरा करने के लिए एक भरोसेमंद और प्रमाणित प्लेटफॉर्म उपलब्ध करा रहे हैं।”
डेल ने कहा “नया डेल एआई इकोसिस्टम गूगल, ओपनएआई, एनवीडिया, हगिंग फेस, पैलंटीर, स्पेसएक्सएआई और सर्विसनाउ को एक ओपन, ऑन-प्रीमिस इंफ्रास्ट्रक्चर प्लेटफॉर्म पर एक साथ जोड़ता है। यही इकोसिस्टम भारतीय कंपनियों को एआई के शुरुआती प्रयोगों से आगे बढ़कर बड़े पैमाने पर एआई अपनाने और इस क्षेत्र में अग्रणी बनने में मदद करेगा।”
डेल के अनुसार एआई आधारित कार्यों और लगातार बढ़ रहे डेटा का प्रबंधन कर रहे भारतीय उद्यमों के लिए पावरस्टोर एलीट पारंपरिक स्टोरेज अपग्रेड की जटिल प्रक्रिया से राहत देता है। E3 NVMe Flash तकनीक पर आधारित यह समाधान कंपनियों को किसी एक वेंडर पर निर्भर रहने से बचाता है और सप्लाई से जुड़ी चुनौतियों का सामना करने में भी मदद करता है।
कंपनी ने यह भी बताया है कि इसके ड्राइव, कंट्रोलर और नेटवर्किंग सहित सभी प्रमुख कंपोनेंट मॉड्यूलर हैं और इन्हें जरूरत के अनुसार आसानी से अपग्रेड किया जा सकता है। इससे बिना सिस्टम बंद किए और बिना डेटा माइग्रेट किए इंफ्रास्ट्रक्चर को समय-समय पर अपडेट किया जा सकता है।
एजेंटिक एआई के लिए एनवीडिया के साथ मिलाया हाथ
डेल ने एनवीडिया के साथ मिलकर डेल एआई फैक्ट्री का विस्तार किया है, जो एजेंटिक एआई के लिए एक व्यापक आधार तैयार करता है। डेल के अनुसार यह ऐसे एआई सिस्टम उपलब्ध कराएगा, कंपनी के अपने इंफ्रास्ट्रक्चर (ऑन-प्रिमाइसेस) पर ही डेटा की सुरक्षा बनाए रखते हुए स्वयं निर्णय लेने के साथ योजना भी बना सकते हैं। इसके साथ ही जटिल कार्यों को स्वचालित रूप से पूरा भी कर सकते हैं।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 4 July 2026 at 12:26 IST