Cheapest EV Cars: ये हैं देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक गाड़ियां, Tata से लेकर MG तक के हैं शानदार विकल्प
EV कार की कीमत पेट्रोल-डीजल से ज्यादा होती है। इस कारण बहुत से ग्राहक इसे खरीदने से बचते हैं। लेकिन हम आपको आज बाजार में मौजूद सबसे सस्ती EV गाड़ियां बताने जा रहे हैं।
आज EV का जमाना है। दिल्ली सरकार ने तो EV पॉलिसी तक पेश कर दी है, जिसके तहत EV गाड़ियों पर बंपर छूट भी देने का ऐलान कर दिया गया है।
EV कार की कीमत पेट्रोल-डीजल से ज्यादा होती है। इस कारण बहुत से ग्राहक इसे खरीदने से बचते हैं। लेकिन वास्तव में इलेक्ट्रिक कार आपके लिए फायदे का सौदा साबित होती है। रोजमर्रा के जीवन में लोकल ट्रैवल करने के लिए तो EV कार ही लेनी चाहिए। पेट्रोल- डीजल के मुकाबले इस गाड़ी को चलाने का खर्च बहुत कम या कहे ना के बराबर होता है। हम आपको आज बाजार में मौजूद सबसे सस्ती EV गाड़ियां बताने जा रहे हैं।
सबसे सस्ती EV गाड़ियां
MG Comet EV- यह सबसे सस्ती EV कार है जिसकी एक्स शो रूम कीमत 7.63 लाख रुपये से शुरू होती है। यह एक बेहद छोटी कार है जिसे गलियों में आसानी से पार्क किया जा सकता है। कंपनी ने इसका निर्माण छोटी यात्राओं के लिए ही किया है।
Tata Tiago EV- टाटा टियागो ईवी बाजार की सबसे सस्ती EV कार में से एक है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपये से शुरू होती है। यह एक हैचबैक कार है और कॉमेट के मुकाबले काफी बड़ी है। इसमें बूट स्पेस भी अच्छा मिलता है। टाटा इस गाड़ी में बैटरी के अलग अलग विकल्प देती है।
Tata Punch- टाटा पंच सबसे ज्यादा बिकने वाली EV कार है। इतना ही नहीं यह अकेली EV कार है जिसकी वेटिंग भी चल रही है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 9.69 लाख रुपये से शुरू होती है। हालांकि यह एक हैचबैक कार है लेकिन इसमें ड्राइविंग पोजीशन एसयूवी की तरह ऊंची मिलती है।
Tata Nexon- टाटा नेक्सन ईवी भी सबसे ज्यादा बिकने वाली EV गाड़ियों में से एक है। यह एक कम्पैक्ट एसयूवी 5 सीटर कार है। इसकी एक्स शो रूम कीमत 12.49 लाख रुपये से शुरू होती है।
MG Windsor EV- एमजी विंडसर ईवी कार अपने लुक्स के लिए काफी लोकप्रिय है। हालांकि यह 5 सीटर गाड़ी है लेकिन दिखने में यह एक बड़ी गाड़ी लगती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 14.10 लाख रुपये से शुरू होती है।
इसे भी पढ़ें- Honda ने मचा दी लूट, गाड़ियों पर मिल रही है 2 लाख रुपये तक की छूट, फिर मत कहना बताया नहीं
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 20 April 2026 at 08:04 IST