Apple WWDC 2026 इवेंट हुआ शुरू, जानिए पहले दिन क्या-क्या हुआ ऐलान
Apple WWDC 2026 इवेंट की शुरुआत सोमवार रात 8 बजे से हो चुकी है। यह ऐप्पल इवेंट 12 जून को खत्म होगा।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read
Apple WWDC 2026 इवेंट की शुरुआत सोमवार रात 8 बजे से हो चुकी है। यह ऐप्पल इवेंट 12 जून को खत्म होगा। खास बात यह है कि Apple WWDC 2026 इवेंट कंपनी के तत्कालीन सीईओ Tim Cook का आखिरी इवेंट रहेगा क्यूंकि वह इस पद से अब रिटायर होने जा रहे हैं। इसके बाद John Ternus ऐप्पल के नए सीईओ बनेंगे।
इवेंट में पहले दिन क्या क्या हुआ
- ऐप्पल के इस इवेंट की शुरुआत टिम कुक के भाषण से हुई।
- इवेंट में Siri में Apple Intelligence की घोषणा की गई है।
- ऐप्पल ने App Icons में लिक्विड ग्लास को दिखाया। इससे अब आईफोन में आईकन सुंदर और आकर्षित दिखेंगे।
- इवेंट में दिखाया गया कि मैसेज में टाइमर इंडिकेटर को जोड़ा गया है जो फोटो-वीडियो भेजते हुए दिखाएगा कि उसे कितना समय लगेगा।
- इसी तरह कंपनी ने Maps में Fly Mode का फीचर पेश किया है, जिससे यूजर्स अब रास्तों को फ्लाइंग मोड में देख सकेंगे।
Siri में आए AI फीचर्स
ऐप्पल ने Siri में अब नई आवाज को शुरू कर दिया है। यूजर्स के पास वॉयस को कस्टमाइज करने का भी विकल्प होगा। Google Gemini के समान ऐप्पल के सिरी से बातचीत करके सवालों के जवाब मिल सकेंगे।
इसके साथ Apple WWDC 2026 इवेंट में Siri Mode in Camera फीचर भी पेश किया गया है। यह आपको किसी फोटो खींचने के बाद उससे जुड़ी जानकारी प्रदान करेगा। इसको ऐसे समझिए जैसे आपने किसी फल की फोटो खींची है तो सिरी आपको उस फल से जुड़ी सारी जानकारी प्रदान करेगा कि इसमें कितनी कैलोरी है, इससे क्या फायदा होगा आदि।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 9 June 2026 at 00:13 IST