Airtel ने फ्री में IPL 2026 दिखाने का कर दिया बंदोबस्त, पेश किया सुपर हिट 399 प्लान, रोज मिलेगा 2.5 GB डेटा और Jio Hotstar
Airtel ने IPL शुरू होने के साथ ही अपना ‘399 प्लान’ फिर से पेश कर दिया है। इस प्लान में 2.5 GB डेटा प्रति दिन के साथ Jio Hotstar की सब्सक्रिप्शन भी फ्री मिल रही है।
Airtel 399 Plan: देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी Airtel का एक अच्छा ‘399 प्लान’ आता था जिसे कंपनी ने बंद कर दिया था। लेकिन अब कंपनी ने अपने इस प्रीपेड प्लान को फिर से लॉन्च कर दिया है। हालांकि अब भारती एयरटेल ने प्लान में पहले से भी ज्यादा सुविधायें दे दी है। अच्छी बात यह भी है कि एयरटेल ने इस प्लान को IPL शुरू होने के साथ ही पेश कर दिया है। इस प्लान की कीमत 399 रुपये है।
Airtel 399 Plan में अब क्या-क्या मिल रहा है
एयरटेल 399 प्लान में अब यूजर्स को 5G स्पीड पर 2.5 GB डेटा प्रति दिन मिलेगा। ये इस प्लान का बड़ा आकर्षण है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 100 SMS प्रति दिन मिलेंगे। वैलिडिटी की बात करें तो इस प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। इसके साथ ही प्लान में हैलो ट्यून भी 30 दिन के लिए फ्री मिलेगी।
IPL भी फ्री में देख सकेंगे
अब जब IPL शुरू हो चुकी है तो Airtel ने इसका ध्यान रखते हुए अपने इस प्लान में यूजर्स को Jio Hotstar की फ्री सब्सक्रिप्शन भी पेश की है। यह इस प्लान का एक और बड़ा आकर्षण है। इस समय हर कोई आईपीएल देखने के प्लांस की तलाश कर रहा है क्यूंकि बहुत यूजर्स का पूरा मैच देखने से पहले ही डेटा खत्म हो जाता है।
लेकिन इस प्लान में यूजर्स को 2.5 GB डेटा प्रति दिन मिलेगा और जियो हॉटस्टार की फ्री सब्सक्रिप्शन तो प्लान में मिल ही रही है। इससे यूजर्स डेटा खत्म होने की चिंता किए बिना आईपीएल का पूरा मैच आराम से देख सकेंगे। बता दें कि प्लान में जियो हॉटस्टार की सब्सक्रिप्शन भी 28 दिन के लिए ही मिलेगी।
4000 रुपये का यह फायदा भी है
इतना ही नहीं Airtel 399 प्लान में 4000 रुपये की कीमत वाले Adobe Express Premium की भी सब्सक्रिप्शन फ्री मिल रही है। इससे यूजर्स को इसकी सब्सक्रिप्शन की भी अलग से खरीदने की जरूरत नहीं है।
इसे भी पढ़ें- IPL 2026: मोबाइल पर ऐसे देखें फ्री में IPL के सभी मैच, नहीं लेना पड़ेगा Jio Hotstar का सब्सक्रिप्शन
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 30 March 2026 at 10:02 IST