सिर्फ 225 रुपये में 2.5 GB डेटा प्रति दिन, BSNL के इस प्लान के सामने जियो, एयरटेल और VI कोई नहीं टिकती
BSNL ने अब एक और सस्ता प्लान पेश किया है। इस प्लान की सेवायें और कीमत के सामने जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया का कोई भी प्लान नहीं टिकता।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read
BSNL कम कीमत में ग्राहकों को अधिक से अधिक सेवाएँ देने के लिए जाना जाता है। सरकारी कंपनी बीएसएनएल ने अब एक और सस्ता प्लान पेश किया है। इस प्लान की सेवायें और कीमत के सामने जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया का कोई भी प्लान नहीं टिकता।
कौन सा है वो प्लान
बीएसएनएल के इस प्लान का नाम है Silver Jubilee Plan जिसकी कीमत 225 रुपये है। यह एक प्रीपेड प्लान है।
क्या क्या मिलता है प्लान में
इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग तो मिलेगी ही। इसके साथ ही यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा भी मिलता है। इस प्लान में यूजर्स को 2.5 GB डेटा प्रति दिन हाई स्पीड पर मिलेगा। इसके बाद भी इंटरनेट बंद नहीं होगा बस स्पीड घट कर 40 kbps पर पहुंच जाएगी। इस स्पीड पर आपके व्हाट्सऐप मैसेज आराम से आते जाते रहेंगे। यह इस प्लान का सबसे बड़ा आकर्षित फीचर है।
जियो, एयरटेल और वीआई का कोई प्लान नहीं टिकता
बता दें कि जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया तीनों में से कोई भी कंपनी 225 क्या 300 रुपये में भी 2.5 GB प्रति दिन वाला डेटा पेश नहीं करती। VI 349 रुपये में, जियो 399 रुपये में और एयरटेल तो 429 रुपये में अपना 2.5 GB डेटा वाला प्लान देती है।
हालांकि जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया तीनों कंपनियां यूजर्स को 5G नेटवर्क प्रदान कर रही है जबकि BSNL यूजर्स को 4G स्पीड से डेटा प्रदान कर रही है।
BSNL के इस प्लान में यूजर्स को 100 SMS प्रति दिन मिलते हैं। वैलिडिटी की बात करें इस प्लान में यूजर्स को 30 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। ऐसे में इस प्लान में डेटा के साथ वैलिडिटी भी अच्छी मिलती है।
कैसे मिलेगा यह प्लान
यूजर्स को BSNL Silver Jubilee Plan को खरीदने के लिए BSNL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां उनको मोबाइल सेक्शन में जाकर प्रीपेड प्लांस में जाकर इस प्लान का चुनाव करना होगा।
इसे भी पढ़ें- जल्दबाजी में गलत नंबर पर हो गया मोबाइल रिचार्ज? Jio लाया कमाल का फीचर, ऐसे मिलेगा पूरा रिफंड
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 7 June 2026 at 19:46 IST